September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्राथमिक शाला उमदा में अतिरिक्त कक्ष व पथर्रा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण शुरू महापौर निर्मल कोसरे ने श्रीफल तोड़कर किया कार्य शुभारंभ

    • doing of business

    CHARODA-BHILAI 3/ SHOURYAPATH /  नगर निगम भिलाई-चरोदा के उमदा वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं ग्राम पथर्रा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया। महापौर निर्मल कोसरे ने श्रीफल तोड़कर इन दोनों कार्यों को गति प्रदान की।
    निगम क्षेत्र में विकास कार्य की रफ्तार बनी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर निर्मल कोसरे ने ग्राम उमदा के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। श्री कोसरे ने ग्राम पथर्रा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण भी शुरू कराया है। इन दोनों ही निर्माण कार्य 16 लाख रुपए से पूरी की जाएगी।
    इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर संजीदा है। उमदा के शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष और पथर्रा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण इसी संजीदगी प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक परिवेश बनाने नगर निगम के माध्यम से कोशिश निरंतर जारी रहेगी। इन दोनों कार्यक्रमों में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, देव कुमारी भलावी, एम जॉनी, दीप्ति वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, कांग्रेस नेता बीएन राजू, राजेश कश्यप, कृष्ण कुमार वर्मा, असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इन्द्रजीत यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision