September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रभावित इलाकों सहित बस्तियों का भी बरसते पानी के बीच आयुक्त ने किया दौरा किया

    • doing of business

    तेज बारिश होते देख निगम आयुक्त सहित आपदा प्रबंधन व अधिकारी कर्मचारी पहुँचे जलभराव क्षेत्र में

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम!आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए निगम के अधिकारियों को साथ लेकर जल भराव से प्रभावित क्षेत्रो में पहुचे उन्होंने महिला समृद्धि बाजार, दुर्गा चौक, दादा बड़ी दीपक नगर, शिक्षक नगर, बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी,केलाबाड़ी,पद्मनाभपुर,कसारीडीह, आदर्श नगर, सिविल लाइन एरिया सहित विभिन्न बस्तियों एवं जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। आयुक्त ने बारिश के पानी के ठहराव व जल भराव आदि की समस्याओं का अवलोकन करते हुए जल निकासी के संबंध में त्वरित रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।मौके पर अधिकारियों को दिए. साथ ही कुछ स्थानों पर मौके पर ही पानी की निकासी करवाई जा रही है। आयुक्त ने निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों सहित विभिन्न बस्तियों का भी बरसते पानी के बीच दौरा किया. उन्होंने महिला समृद्धि बाजार सहित अन्य जगहों पर पैदल भ्रमण कर इन शहर बस्तियों में जल भराव की स्थितियों का अवलोकन किया।पानी निकासी की आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. जहाँ जहाँ अत्याधिक मात्रा में पानी का भराव हो रहा था, आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर  निगम अमला द्वारा व निगम के जेसीबी एवं अन्य साधन गाड़ियों के माध्यम से वहां स्थित नाले की पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। महापौर ने कहा नदी-नालों के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने को कहा, पानी निकासी सहित आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां हमेशा तैयार रहें, उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को तेज बारिश होने पर जलभराव इलाको में मॉनिटरिंग करने को कहा गया।जनप्रतिनिधि व नागरिको की शिकायत मिलने पर तत्काल निकासी के इंतजाम करने कहा है। उन्होंने ने कहा नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखे और इनके आसपास के इलाकों में पानी भरने या बाढ़ जैसे हालात होने पर तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित बाढ़ आपदा की पूरी टीम मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision