
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ। शासन द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को कुछ आर्थिक सहायता स्वैच्छिक अनुदान राशि के माध्यम से दे सकते हैं जिसके लिए प्रति वर्ष एक निश्चित राशि आरक्षित की गई है किंतु 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी के विधायक की स्वैक्षिक अनुदान राशि भी 3:3 साल का इंतजार कर रही है ।
हम बात कर रहे हैं दुर्ग विधायक अरुण वोरा के स्वैच्छिक अनुदान की राशि की विधायक द्वारा प्रदत्त की जाने वाली राशि की साल 2019:20 में स्वैक्षिक अनुदान राशि के लिए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने विधायक पूर्व से निवेदन किया था जिनकी संख्या सैकड़ों से ज्यादा थी सरल स्वभावी विधायक गोरा ने सभी को आश्वासन दिया था कि वह स्वैक्षिक अनुदान की राशि जरूर देंगे सैकड़ों लोगों में से कुछ सब लोगों का ही चयन हुआ और अंतिम लिस्ट प्रशासनिक कार्यवाही के लिए आगे बढ़ गई चर्चा है कि कोरॉना काल के समय स्वैक्षिक अनुदान राशि की मांग करने वालों की तादाद ज्यादा थी जो लगातार महीनों तक वोरा बंगले के चक्कर लगाते रहे। इंतजार की घड़ी खत्म ही और फरवरी 2022 में कांग्रेस के कुछ ग्रुप में शैक्षिक अनुदान पाने वालों की लिस्ट वायरल हुई हालांकि इस लिस्ट में कई करोड़पतियों , लखपतियों के नाम को देखकर कई जरूरतमंदों की को निराशा हुई किंतु जिनके नाम थे अब उन्हें फिर लंबे इंतजार और जानकारी के लिए वह बंगले के चक्कर लगाने शुरू कर दिए । आज लिस्ट जारी हुए भी 6 माह से ज्यादा हो गया किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक दुर्ग के कांग्रेस विधायक वोरा के द्वारा प्रदत्त स्वैक्षिक अनुदान राशि जारी नही हो पाई । इस बारे में संबंधित अधिकारी भी अनभिज्ञता जारी कर रहे हैं अब तो आम जनता कहने लगी है कि कांग्रेस सरकार में कांग्रेस विधायक के द्वारा प्रदत शैक्षिक अनुदान की राशि के मिलने के लिए भी 3:3 साल इंतजार करना पड़ रहा है तो फिर ऐसी सरकार और ऐसे विधायक इस काम के जो स्वैक्षिक अनुदान की राशि को समय पर ही वितरण नहीं करवा पा रहे हैं वहीं अगर अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो 6 से 8 महीने में आवेदन देने से राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण हो रही है वही दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को स्वैक्षिक अनुदान राशि के लिए 3: 3 साल का इंतजार करना पड़ रहा है अब देखना यह है कि साल 2019 में आवेदित स्वैच्छिक अनुदान 2022 तक मिल पाएगा या 2023 का इंतजार करना पड़ेगा....
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
