
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोलपंप में आज इंडियन ऑयल के स्थापना दिवस पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग जिले के तीन ऐसे मेघावी छात्राओं का दस-दस हजार रूपये एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया जो इस वर्ष कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा पूरे छग में 82 ऐसे मेघावी छात्रों का भी सम्मान इंडियन ऑयल द्वारा 10-10 हजार रूपये का चेक प्रदान कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि कार्पोरेट सोशल रिस्पाउसबलिटी के तहत छग के 82 बालिकाओं को 10 -10 हजार रूपये का चेक इंडियन ऑयल द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें दुर्ग जिले की तीन बालिकाएं डॅाली दिल्लीवार पिता रोमनाथ दिल्लीवार, जानवी छत्रे पिता रविन्द्र छत्रे एवं ट्विंकल शर्मा पिता दिलीप शर्मा को पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्पलव एवं इंडियन ऑयल के सेल्समेन किशोर कुमार देवांगन द्वारा सम्मान किया गया। एसपी डॉ. पल्लव ने आगे कहा कि इस प्रकार का सम्मान देने से छात्राओं का मनोबल बढेगा। उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर 6 में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है जो पुलिस विभाग द्वारा यहां संचालित किया जा रहा है। ये यहां के लोगों का सबसे भरोसेमंद पंप है, जिसके कारण यहां सबसे अअधिक हाई प्रोफिट यही से इंडियान ऑयल को हो रहा है। पुलिस पेट्रोल के वेलफेयर पेट्रोल पंप द्वारा अब तक 9 करोड़ रूपये जमा है जिसका आधा हिस्सा राज्य मुख्यायल को जाता है और आधा राशि यहां रहता है, इसके प्रॉफिट से ही यहां सीएसआर मद द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दवाईयों सहित अन्य सुविधाएं हम प्रदान करवाते है।
पेट्रोल पंप प्रभारी एएसआई शेख मुश्ताक ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित इस पुलिस वेलफेयर पेट्रोल की शुरूआत तत्कालीन एसएसपी अशोक जुनेजा ने पहल कर करवाया था जो आज प्रदेश के डीजीपी है। इसका उद्घाटन तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने 26 दिसंबर 2003 को किया था। आज यह इंडियान आयल का पेट्रोल पंप भिलाई के लोगों का सबसे अधिक भरोसेमंद पेट्रोल पंप है जहां देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक पेट्रोल की बिक्री इसी पेट्रोल पंप से होती है यहां प्रतिदिन 15 हजार लीटर से अधिक पेट्रोल एवं साढे 5 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। इसकी सफलता में पेट्रोलपंप के प्रभारी शेख मुख्ताक और इनकी टीम की इमानदारी और कड़ी मेहनत की वजह से आज ये सभी का विश्वसनीय पेट्रोलपंप है। इसकी विश्वसनीयत को देखते हुए इसके अलावा मरोदा, भिलाई तीन में भी पेट्रोलपंप की शुरूआत की गई है जो सभी पंप सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और लोगों के भरोसा आज भी कायम रखी है।
कार्यक्रम में एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू, डीएसपी ट्राफिक गुरजीत सिंह, क्राईम डीएसपी नसर सिद्दिकी, डीएसपी लाईन निलेश द्विवेद, आरआई श्री सारथी व श्री चंद्रा एवं कोतवाली थानाप्रभारी राजेश साहू सहित पुलिस कर्मी एवं पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के स्टाफ के अलावा इंडियन ऑयल के सेल्समेन किशोर देवांगन व अन्य स्टाफ मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
