September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरा एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है:आयुक्त

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा आज सुबह वार्ड 26 संतरा बाड़ी  पहुंचकर विभिन्ना स्थलों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान होना है। आयुक्त ने नागरिको से कहा कि यदि गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में देगें तो निश्चित ही हम सफाई व्यवथा को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखकर नगर को स्वच्छता के शिखर पर ले जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान पोलसाय पारा स्थित सुलभ जन सुविधा केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित केयर टेकर को सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त रख नगारिकों को सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश प्रदान किये गए। इस दौरान निगमायुक्त प्रकाश सर्वे सुलभ में उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई।उन्होंनेडोर टू डोर पहुंचकर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया से हुए अवगतः भ्रमण के दौरान उन्होंने ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वार्डो की गलियों में डोर टू डोर भ्रमण कर नगारिकों द्वारा घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के वाहनों में देनें की प्रक्रिया का निरीक्षण कर वार्ड की सफाई व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण वाहनों के आनें संबंधित जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश रहवासियों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग करके देने पर रहवासियों की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों को भी सोर्स सेग्रीगेशन की विधि से अवगत कराया गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ अधिकारी जावेद अली एवं स्वास्थ्य विभाग टीम के सुपरवाईजर की उपस्थिति रही
    उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की भी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरा एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकली निर्माण सामग्री, पॉलीथिन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा। सफाई अमला कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें
    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision