September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विश्वकर्मा जयंतीःनिगम के वाहन शाखा में मूर्ति स्थापित,धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती:

    • doing of business

     दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के वाहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्यमंत्री का दर्जा आर एन वर्मा, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे,सहित उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी।जयंती के अवसर पर जलकार्य  विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी। विधायक श्री वोरा व महापौर श्री बाकलीवाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।इस अवसर एमआईसी सदस्य संजय कोहले,जयश्री जोशी, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज,पार्षद श्रद्धा सोनी,नजहत परवीन,प्रेमलता साहू,बृजलाल पटेल,लता ठाकुर,रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, देव सिन्हा,कृष्णा देवांगन,प्रकाश गीते,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,सहायक अभियंता आर के जैन,सहायक अभियंता आर के पालिया,सहायक भवन अधिकारी व कर्मशाला नोडल अधिकारी गिरीश दिवान,उपअभियंता विनोद मांझी,लेखाधिकारी आर के बोरकर,उपअभियंता शिव शर्मा,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,मनोहर साहू,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,सूरज सारथी,नितिन सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर शहर एवं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा  ने ही समाज में स्थापित किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision