September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    80 वर्ष वृद्ध महिला ने भवँरा चलाकर आजमाया हाथ,तो वही महिलाओं ने खेला फुगड़ी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में अधिक संख्या में शामिल हो रहें है खिलाड़ी:

    • doing of business

      दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढिया ओलंपिक में बच्चे और युवा ही नहीं महिलाएं भी हाथ आजमा रही हैं।वार्ड क्रमांक 6 के निवासी 80 वर्ष वृद्ध महिला ने भवँरा चलाकर आजमाए हाथ,तो वही महिलाओं ने खेला गिल्ली डंडा, फुगड़ी और कबड्डी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में अधिक संख्या में शामिल हो रहें है खिलाड़ी साथ ही प्रतिदिन खेल खेलने वालों में गजब का उत्साह दिख रहा है
    जेआरडी स्कूल में आज बुधवार को वार्डो के आसपास की महिलाएं भी पहुच रही है। यहां महिलाओं ने भंवरा, फुगड़ी, कबड्डी और दौड़ में भाग लिया। वहीं युवाओं और बच्चों ने गिल्ली डंडा, खोखो, लंगड़ी दौड़, बांटी, भौंरा में प्रतिभा दिखाई। महिलाओं ने पहले भवँरा व कबड्डी में प्रतिभा दिखाई। स्थानीय लोगों ने 80 वर्ष वृद्ध महिला को भवँरा चलाते देख हैरान होकर उसकी जमकर तारीफ की। इसके बाद भवँरा, कबड्डी सहित दौड़ में भी महिलाओं ने भाग लिया।  छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के अंतर्गत शहर में जेआरडी  स्कूल के अलावा पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन, बोरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और बैगापारा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। जेआरडी स्कूल के अलावा अन्य स्थलों में भी महिलाएं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुंची। यहां बिल्लस, लंगड़ी, खोखो, रस्सी, कांची, में भी बड़ी संख्या में युवाओ,बच्चे और महिलाओं ने हाथ आजमाए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision