
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।छठ पर्व के लिए निगम ने शुरू की घाटों की सफाई निगम क्षेत्र अंर्तगत छठ पर्व के मद्देनजर नगर निगम द्वारा तालाबों के घाटों की सफाई की जा रही है, जिसका आज शुक्रवार को आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने निगम प्रशासन की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद मीना सिंह ,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पूर्व पार्षद विजय जलकारे के साथ घाटों में चल रहे साफ -सफाई का निरीक्षण किया इस मौके पर शहर विधायक वोरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि आस्था आगामी पर्व को देखते हुए 30 अक्टूबर को छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु तालाबों और नदी के घाट में पहुंचकर पूजा अर्चना करते है। नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों के घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसका जायजा विधायक अरुण वोरा और आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने लिया। यहां उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।छठ पर्व की तैयारियों के लिए प्रमुख तालाबों का भी निरीक्षण किया। दीपक नगर के रेवा तालाब, कातुलबोड में शीतला तालाब और सिंधिया नगर पुजारी तालाब सहित अन्य तालाबों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारी से कहा कि छठ पर्व से पहले सभी तालाबों के घाटों की सफाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने कहा कि तालाबों के घाट पर सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
उल्लेखनीय है कि आस्था के इस महापर्व के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने तालाबो की सफाई को लेकर इसके निर्देश अधिकारियों को पूर्व में भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन तालाबों के घाट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
