
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 15 नवंबर को पाइप लाइन लीकेज होने के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इससे शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन में लीकेज है और इसे दुरस्त किया जाएगा। बता दे जीई रायपुर रोड राजेन्द्र पार्क के करीब गुप्ता फर्नीचर के पास 400 एमएम राइजिंग पाइप लाइन लिकेज हो गया है, जिसे मरम्मत होने के कारण शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन मंगलवाल 15 नवंबर 22 को सुबह की जलप्रदाय के बाद यहां प्रभावित रहेगा।प्रभावित पानी टंकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड शंकर नगर वार्ड 10,11,12 एवं 13,शक्ति नगर वार्ड 17,18,19,20,21 और 22,पद्मनाभपुर वार्ड क्षेत्र 41,42,43,44,45 व 46 सहित गिरधारी नगर वार्ड 05 और 09 के अलावा हनुमान नगर वार्ड 19,20,21 एवं 29,ट्रांसपोर्ट नगर भी में जल वितरण प्रभावित रहेगा।दूसरे दिन दिनांक 16 नवंबर दिन बुधवार को सभी क्षेत्र की जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले और दूसरे दिन बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
