March 15, 2025
Hindi Hindi

गौठान में मनाया जाएगा प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन,रक्तदान की भी होगी शुरुवात - राजेन्द्र साहू Featured

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाएंगे। 23 अगस्त को सुबह 10.30 बजे सभी कांग्रेस नेता पुलगांव के गोकुल नगर स्थित गौठान में गायों को गुड़ खिलाकर प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मनाएंगे। गायों का मुंह मीठा करने के साथ ही हरा चारा खिलाया जाएगा। पुलगांव के गौठान में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी कांग्रेस नेता आवश्यक पहल करेंगे। कांग्रेस नेता गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे साल चारे का इंतजाम भी करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, दीपक दुबे, जयंत देशमुख सहित सभी कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। राजेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना शुरू की। हाल ही में गोधन न्याय योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के माध्यम से देश दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की है। इसी गौसेवा के भाव के साथ रविवार को गौठान में प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मनाया जाएगा।
युवा कांग्रेसी 365 ब्लड यूनिट डोनेट करने की शुरुआत करेंगे
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने 365 यूनिट ब्लड डोनेट करने की घोषणा की है। कल दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में 30 यूनिट ब्लड डोनेट कर इसकी शुरुआत की जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख सहित अन्य युवा कांग्रेसियों की मौजूदगी में ब्लड डोनेट किया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बधाई स्वीकार करेंगे सीएम
कोविड 19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, नागरिकों से सीएम कार्यालय में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी से बधाई व शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। 23 अगस्त को दोपहर 12.45 बजे से 1 बजे के बीच दुर्ग कलेक्टोरेट सहित दुर्ग जनपद, पाटन जनपद और धमधा जनपद कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। यहीं से मुख्यमंत्री को कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी जाएगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)