September 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मूकबधिर शाला पहुँची राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ,सांसद निधि से 10लाख देने की घोषणा..

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ /  कादम्बरी नगर वार्ड 17 स्थित ब्राइट मंदबुद्धि व मूकबधिर विद्यालय में लगभग साढ़े 7लाख की लागत से निर्मित निसहाय व वृद्धजनों के लिए बनाए गए भवन का राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने लोकार्पण किया इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय प्रांगण में स्थित श्री रामजानकी कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना किया तपश्चात परिसर में निवासरत बेसहारा वृद्ध महिलाओ का शाल श्रीफल से सम्मान कर वृद्धों व दिव्यांग बच्चों की पीड़ा को समझने का प्रयास कर उनकी आवश्यकतानुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की घोषणा करते संस्था का संचालन करने वाले राजू राजपूत की सेवाभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए अतरिक्त भवन के लिए 10 लाख की राशि और देने की घोषणा किया इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महामंत्री सुनील अग्रवाल,जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू महामंत्री तेखन सिन्हा पूर्व पार्षद दिलीप साहू संस्था के प्रबंधक राजू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
           इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री पाण्डेय ने कहा कि समाज से कटे इन वृद्ध जनों व दिव्यांगजनो की सेवा ही सच्ची मानवता है ब्राइट विद्यालय के संस्था के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा देना व भौतिक विलासिता में लिप्त बेटे बेटीयो द्वारा अपनी वृद्ध माता पिता को बेसहारा छोड़ देने के बाद उन्हें संस्था में आश्रय देकर पूरी जिम्मेदारी से उनकी सेवा करना बहुत पुण्य कार्य है इसके लिए संस्था के प्रबंधक राजू राजपूत बधाई के पात्र है इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने संस्था को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए  दिव्यांग बच्चों की हाल चाल जानते हुए उनके नृत्य द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य कला की भी सराहना किया एवं दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी व्हीलचेयर,अति वृद्धजनों के लिए कम्बोड चेयर, विकलांगों के लिए स्टीक जैसे और भी आवश्यक सामग्री के साथ दिव्यांग जनों के रहने बसने के लिए एक बड़ी हाल निर्माण हेतु 10लाख की राशि सांसद निधि से प्रदान करने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल उपाध्यक्ष रचित पाराशर, मंत्री मन्नू साहू, जितेंद्र राजपूत, प्रवीण सेन, जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप साहू, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, उपाध्यक्ष राहुल दीवान, तेखन सिन्हा, कृष्णा सिंह, मंडल युवा मोर्चा के कन्हैया देवांगन, प्रेम साहू, फलेंद्र यादव, सन्नी सिंह राजपूत, नवीन राव, महिला मोर्चा की मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, सुरुचि उतरे, उषा निर्मलकर, पीला बाई साहू,केंवरा साहू सहित शालाप्रबंधन के स्टाफ कर्मचारी व आम नागरिक गण उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision