September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    *अंतिम इच्छा को पूरा करने हेतु श्रीराम भास्कर सोवले ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नीती सोवले का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया*

    • doing of business

    दुर्ग । शौर्यपथ । नेहरू नगर निवासी सीएसईबी के सेवानिवृत अकाउंट ऑफिसर श्री राम भास्कर सोवले की पत्नी श्रीमती नीति सोवले (63 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी,हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती श्रीमती नीति सोवले के निधन के समाचार मिलते ही समाजसेवी बंसी अग्रवाल ने नीति सोवले के परिवार से नेत्रदान हेतु आग्रह किया जिस पर नीति सोवले के पति श्री राम भास्कर सोवले,पुत्री निवेदिता,रचिता व् दामाद अनिरुद्ध ने नेत्रदान हेतु सहमति दी

    परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,रितेश जैन,राजेश पारख, विकास जायसवाल सक्रीय हुए व् रात १.३० बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ

    श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये ,इस कार्य को सुचारू रूप से करवाने में हाइटेक हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री संजय अग्रवाल और उनकी टीम का भरपूर सहयोग मिला

    श्री राम भास्कर सोवले ने कहा आज उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही हमारा पूरा परिवार बेहद सदमे में है किन्तु आज निति की नेत्रदान की अंतिम इच्छा पूरी कर हमारे परिवार के सदस्यों को संतुष्टि है की अब निति दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई  

    राज आढ़तिया ने कहा श्रीमती नीति सोवले के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं भविष्य में प्रदेश में नेत्र हीनता की जिंदगी जी रहे व् नेत्रदान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आँखों की रौशनी मिलेगी

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है

    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्रीमती नीति सोवले को श्रद्धांजलि दी व सोवळे परिवार को साधुवाद दिया

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision