September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    निगम ने अवैध अतिक्रमण पर लिया एक्शन: साहू जलेबी दुकान द्वारा पेवर ब्लॉक चबूतरा एवं पक्का अवैध निर्माण काउंटर को JCB से तोड़कर हटाया गया

    दुर्ग निगम का अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई दुर्ग निगम का अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई
    • doing of business

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण पर JCB चलाया है। दुर्ग निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। महाराजा चौक के आगे बोरसी रोड के समीप साहू जलेबी दुकान मालिक द्वारा दुकान के बाहर अतिरिक्त रूप से पेवर ब्लॉक एवं चबूतरा व पक्का काउंटर निर्माण कर लिया था।शिकायत मिलने पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता के अतिक्रमण नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में आवश्यक संसाधनों की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई गई और बोरसी रोड में साहू जलेबी दुकान के अलावा लगभग 8 से 10 दुकानों पर भी कार्रवाही की गई है।दुकान संचालक ने सड़क की ओर जाने वाले मार्ग पर अपने दुकान के ठीक आगे काफी दूर तक पेवर ब्लॉक लगाकर अतिक्रमण कर लिया था।सड़क में आने जाने वाले लोगों को भी इससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।जिसको देखते हुए नगर पालिक निगम अतिक्रमण टीम ने जेसीबी आदि की मदद से मौके पर पूरे अतिक्रमण को तोड़ दिया। तोड़ने के बाद जेसीबी और डंपर की सहायता से मलबा की जब्ती भी बनाई गई। दुकान संचालक को हिदायत दी गई है कि अपने दायरे में रखकर ही दुकान को संचालित करें।

    *-सड़क किनारे अवैध रूप से निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को सड़क पर रखने वालों पर भी करें कार्रवाई:*

    आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सड़क किनारे निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़क पर रखने वालों पर भी कार्रवाई करें जैसे गिट्टी,रेट,ईट, छड़, सीमेंट आदि सड़क पर दुकान/भवन निर्माणकर्ता पर जुर्माना लगाया जाये।बारंबार समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाही कर जुर्माना के साथ जब्त करने की कार्रवाही करें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision