August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के पुनः अध्यक्ष बने रवि पिडीयार महासचिव की जिम्मेदारी पुनः मनोज शर्मा को

    • doing of business

    दो कार्यकारी अध्यक्ष 1.विकेश मिश्रा 2.अमित यादव ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी
    शरद पूर्णिमा पर्व पर हुई नवीन कार्यकारिणी की नियुक्त ,दो वर्षों का रहेगा कार्यकाल   

         दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर में गणपति की झांकिय जितनी आकर्षक होती है उतनी ही भव्य और प्रसिद्धि के रूप में मा दुर्गा की स्थापना भी धर्म प्रेमियों द्वारा किया जाता है . दुर्ग सहित आस पास के जिले में दुर्ग गंज मंडी  में मां दुर्गा के रूप को निहारने हर जिले से श्रद्धालु वर्षो से आ रहे है है . दुर्ग सहित आस पास के जिले का शायद ही कोई होगा जो गंज पारा के दुर्गोत्सव में दर्शन करने ना आया हो . 5 दशक से भी ज्यादा समय से गंज मंडी में मां दुर्ग का विशाल और मनमोहक रूप के दर्शन होते है . वही इस पर्व को मानाने के लिए निर्मित समिति के सदस्यों कीई मेहनत और श्रद्धा को भी नाकारा नहीं जा सकता . समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों एवं संरक्षकों की पर्दे के पीछे की हफ्तों के परिश्रम से ही भव्य झांकी का लुफ्त आम जनता सालो से ले रही है . इस वर्ष नवदुर्गा पर्व के बाद एक बार फिर समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ एवं आने वाले दो वर्षो के लिए समिति के पदाधिकारियों का चयन हुआ .   श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति गंजपारा दुर्ग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया समिति अपनी परंपरा के अनुरूप वर्ष 2024 नवरात्र पर्व सफलता पुर्वक सम्पन्न होने पर शरद पूर्णिमा पर आयोजन सहित समिति की आम सभा की बैठक भी आहुत की गई जिसमें वर्ष 2024 में सम्पन्न हुए कार्यक्रम पर चर्चा के साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं समिति के वरिष्ठजनों, संरक्षकों, सदस्यों द्वारा सफल आयोजन हेतु समिति के अध्यक्ष सहित पुरी कार्यकारिणी को बधाई शुभकामनाएं दी गई.
       तत्पश्चात समिति के संरक्षकों एवं सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से आगामी दो वर्षों के लिए नये अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का गणन किया गया जिनका कार्यकाल दो वर्षों 2025-26 हेतु तय किया गया समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने पुरानी टीम को यथावत रखने का प्रस्ताव रखा जिसका किशोर जैन ने समर्थन किया इस प्रकार समिति के पुनः रवि पीआरडी को अध्यक्ष मनोज शर्मा महासचिव वही इस बार दो कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः विकेश मिश्रा अमित यादव एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी को नियुक्त किया गया ध्वनिमत से सभी सदस्यों ने इस कार्यकारिणी को अपनी सहमति देते हुए समस्त पदाधिकारी को बधाई  एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी साथ ही समिति के द्वारा इस बार समिति के दो पुर्व अध्यक्षों क्रमशः विनित जैन , किशोर जैन को समिति के संरक्षक मंडल में नियुक्त किया.
      बैठक में समिति के अध्यक्ष को बाकी पदों की नियुक्ति आम सहमति से करने के निर्देश दिए नियुक्ति पश्चात अध्यक्ष रवि पीआरडी ने कहा गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति अपने 57 वर्ष पुर्ण कर चुकी हैं पुनः मुझे जिम्मेदारी देने के लिए सभी संरक्षकों सहित सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं मनोज शर्मा ने कहा आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद आभार देते हैं आपके के मार्गदर्शन में हम आगामी दो वर्षों के कार्यकाल को सफलता पूर्वक पुर्ण करेंगे बैठक का संचालन मनोज शर्मा ने किया आभार विकेश मिश्रा ने किया .
      बैठक में मुख्य रूप से कमलनारायण रूंगटा ,संतोष रूंगटा , कृष्ण कुमार दुबे ,गौतम जैन,गोपाल शर्मा रमेश राठी,कैलाश रूंगटा, विनीत जैन ,किशोर जैन ,अशोक राठी ,शैलेश तिवारी ,विवेक मिश्रा ,सतबीर शर्मा ,पंकज रूंगटा ,दीपक चोपड़ा, रिषि साहू ,मोनू नामदेव ,सौरभ पंड्या ,आदित्य शर्मा आलेख दुबे की सहभागिता रही .

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision