Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन 11 से 14 अप्रैल,मुख्य अथिति मेयर श्रीमति अलका बाघमार हुई शामिल

  • devendra yadav birth day

मेयर ने कहा- बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है,इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है
  दुर्ग/शौर्यपथ /शंकर नगर स्थित बुद्ध विहार में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बुद्ध विहार समिति द्वारा भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।इस अवसर पर अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बागड़े ने स्वागत, सत्कार किया।इस अवसर पर मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई देते हुए बोले, बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है।
बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग द्वारा सन् 1970 से दुर्ग शहर स्तरीय भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन कराया जा रहा है।इस वर्ष 134वीं जयंती समारोह का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर चंद्राकर, पार्षद हर्षिका जैन, सावित्री दमाहे, आशीष चंद्राकर और संजय कोहले उपस्थित रहे।समिति के अध्यक्ष श्री बागडे और महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता मेश्राम ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बुद्ध विहार समिति और महिला मंडल का योगदान सराहनीय रहा।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)