July 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लोहा चोरो को नौकरी मिलेगी चोरी करना छोड़ दें !

    • rounak group

      भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नियमित भ्रमण के दौरान आज खुर्सीपार के श्रीराम चौंक स्थित क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में भ्रमण किए। जिसमें प्रमुख रूप से निर्माणाधीन सीवरेज सिस्टम का अवलोकन करने के लिए जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं निर्माणकर्ता एजेंसी के साथ पहुंचे। वहां पर सीवरेज सिस्टम के सभी चेम्बर के ढक्कन गायब मिला, इस पर उन्होने पूछा ऐसा क्यो है। जोन की सहायक अभियता प्रिया खैरवार ने बताया कि निर्माण के बाद जितने भी सीवरेज के चेम्बर बने थे, सभी के ढक्कन चोरी हो जा रहे है। स्थानीय नागरिको ने भी बताया कि मोटे-मोटे स्लैब को लोहा चोर लोहा के लिए तोड़ कर ले जा रहे है। निर्माणाधीन एजेंसी ने कहा कि जितना मेहनत लोहा चोर स्लैब तोड़कर लोहा चोरी करने में करते है। उतना ही मेहनत हमारे पास आकर करे तो हम उन्हे नौकरी में रख लेगें। नियमानुसार उन्हे वेतन का नियमित भुगतान करेंगे। चोरी करना छोड़ दे, सबको रोजगार में रख लेगें। हमे काम करने वालो की आवश्यकता है।
       निगम भिलाई क्षेत्र में लोहा चोरो की सक्रियता बढ़ गई है। जाली, फैसिंग, ग्रील, बैरीकेट इत्यादि काटकर रात में ले जा रहे है। जिसके बारे में थानों में एफ.आई.आर. भी दर्ज कराया गया है। फिर भी चोरी कम नहीं हो रही है, निगम क्षेत्र के कबाडिय़ो को चोरी का लोहा बेचा जा रहा है। निगम आयुक्त ने निगम के अधिकारियो को शक्त निर्देश दिए है कि जितने भी कबाड़ी वाले चोरी का लोहा खरीद रहे है, उनका पता लगाओ। जानकारी मिलने के बाद सभी का गुमशता एवं ट्रेड लाईसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। लोहा चोरो एवं कबाडिय़ो के मिली भगत से ही चोरी हो रही है।
      भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता चंद्रकांत साहू, चंदन निर्मलकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, सुपरवाईजर वेंकट राव आदि उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision