Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi

देह व्यापार : मकान मालकीन सहित दो लोग गिरफ्तार ग्राहक भेजकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

  • devendra yadav birth day

  दुर्ग / शौर्यपथ /  
   दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। यहां एक महिला अपने ही मकान में देह व्यापार चला रही थी। पुलिस को काफी दिनों से इसकी शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकडऩे का प्लान बनाया और अपने लोगों को ग्राहक बनाकर निशान लगे नोट देकर भेजा। जब वे लोग महिला के मकान में गए तो पुलिस ने रेड की। घर पर दो ग्राहकों को पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने देह व्यापार की बात भी मानी। इसके पुलिस ने महिला दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जयंती नगर, मोहन नगर स्थित मकान में मकान मालकीन व्दारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए देह व्यापार कराया जा रहा है।
 सूचना पर विधिवत् टीम गठित की जाकर, प्वाइंटर नियुक्त कर जयंती नगर स्थित मकान में भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने रेड की और मकान मालकीन शशि उपाध्याय (63) की नियमानुसार तलाशी लिए जाने पर आपत्तिजनक सामग्री, नगदी रकम 12000 रुपए, मोबाइल व चिन्हित 500-500 के 2 नोट बरामद किया गया। मकान की तलाशी लिए जाने पर 2 ग्राहक जसप्रीत सिंह एवं लखन सिंह मिले जिनके पास नगदी रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
क्वमकान मालकीन शशि उपाध्याय से पूछताछ करने पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। आरोपिया का कृत्य अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 का घटित करना पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । उक्त
कार्यवाही में सीएसपी चिराग जैन, निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर, महिला प्रधान आरक्षक भेनू ठाकुर, महिला आरक्षक सपना सिंह राजपूत, देवकी साहू, आरक्षक कमलेश यादव, उप निरीक्षक अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)