July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    IPL सट्टे पर दुर्ग पुलिस का बड़ा शिकंजा -ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

    • rounak group

    दुर्ग, ।
    आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन एप के माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत पर दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी रकम और सट्टा लेखा-जोखा से जुड़ी सामग्री जप्त की गई है।


    चेन्नई-दिल्ली मैच पर लग रहा था ऑनलाइन दांव

    मामले की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को हुई, जब थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कंडरापारा इलाके में मुखबिर से सूचना मिली कि ऋषभ नगर निवासी विकास जैन अपने घर से आईपीएल टी-20 मैच चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार बताए।

    पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की थी।


    विवेचना में सामने आए चार और नाम

    प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 6, 7 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था।

    विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस को अन्य आरोपियों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किए गए।

    सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।


    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

    1. विकास जैन (45 वर्ष) – ऋषभ नगर, दुर्ग
    2. रौनक ताम्रकार (38 वर्ष) – शिवपारा, दुर्ग
    3. प्रवीण ताम्रकार (20 वर्ष) – गवलीपारा, दुर्ग

    आज गिरफ्तार आरोपी

    1. अक्षत बोहरे (39 वर्ष) – गणपति विहार कॉलोनी, पद्मनाभपुर
    2. मोहम्मद आदिल (35 वर्ष) – जवाहर चौक, दुर्ग
    3. मोहम्मद अय्युब (49 वर्ष) – डिपरापारा, दुर्ग
    4. प्रकाश सोनी (49 वर्ष) – मैथिलपारा, दुर्ग

    करीब 90 हजार रुपये की सामग्री जप्त

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

    • 08 मोबाइल फोन
    • 9,810 रुपये नगद
    • सट्टा लेखा-जोखा संबंधी पॉकेट डायरी
    • डॉट पेन

    जप्त किए हैं। कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 89,810 रुपये बताई गई है।


    पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

    इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों और जवानों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो सका।


    दुर्ग पुलिस की अपील

    दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision