November 12, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    समय पर फॉर्म-6 जमा करने के बावजूद हजारों युवा निकाय चुनाव में मतदान से हो सकते हैं वंचित

    • doing of business

    भिलाई में 4 से 5 हजार नए मतदाताओं के नाम जुड़ने पर संकट, कांग्रेस ने निर्वाचक नामावली के प्रारूप क-1, ख और ग जमा करने की तिथि बढ़ाने कलेक्टर से की मांग

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की मतदाता सूची में नए युवा मतदाताओं के नाम शामिल होने को लेकर अब प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। समय पर फॉर्म-6 जमा करने के बावजूद हजारों युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाने की आशंका जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के सचिव अली हुसैन सिद्दीकी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग को आवेदन सौंपकर निर्वाचक नामावली के प्रारूप क-1, ख और ग जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

    सिद्दीकी ने आवेदन में बताया है कि 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन तथा मतदान केंद्रों पर बीएलओ के समक्ष फॉर्म-6 जमा किए हैं। इसके बावजूद एपिक नंबर जारी नहीं होने के कारण उनके आवेदन लंबित हैं। आवेदन के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट फ्रीज होने के कारण भी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। युवाओं ने 23 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 के बीच आवेदन किए हैं, लेकिन अब तक उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

    भिलाई में 4 से 5 हजार युवा प्रभावित होने की आशंका

    आवेदन में विशेष रूप से भिलाई नगर निगम क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यहां फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की संख्या लगभग 4 से 5 हजार हो सकती है। यदि प्रारूप क-1 जमा करने की 11 नवंबर 2026 की अंतिम तिथि में वृद्धि नहीं की गई तो समय पर आवेदन करने के बावजूद ये युवा आगामी दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव में महापौर एवं पार्षद चुनने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह सकते हैं।

    3 नवंबर को भी उठाया था मामला, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    अली हुसैन सिद्दीकी के अनुसार इस गंभीर विषय को 3 नवंबर 2026 को भिलाई निगम के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति के माध्यम से उठाया गया था। जिला निर्वाचन विभाग दुर्ग को भी इससे अवगत कराया गया, जहां से निर्वाचन आयोग को पत्र लिखने का आश्वासन मिला था। हालांकि 11 नवंबर को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से युवाओं के मताधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    उन्होंने बताया कि यही समस्या नगर निगम रिसाली, भिलाई-3 चरोदा तथा नगर पालिका जामुल के साथ-साथ बीरगांव क्षेत्र के नए युवा मतदाताओं को भी प्रभावित कर सकती है।

    मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले युवाओं को मिले मतदान का अवसर

    कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से मांग की है कि नए मतदाताओं के फॉर्म-6 लंबित रहने की स्थिति को देखते हुए नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा एवं नगर पालिका जामुल की निर्वाचक नामावली के प्रारूप क-1, ख और ग जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र युवा मतदाता आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision