November 19, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जनशिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी समय-सीमा में करें कार्रवाई : कलेक्टर अभिजीत सिंह

    • doing of business

    भारत माला परियोजना के मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने एसडीएम को निर्देश, धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने नोडल अधिकारियों को कहा

    दुर्ग / शौर्यपथ। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने सेवा-सेतु, पीजीएन, जनदर्शन और वेबपोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उनके निराकरण पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुआवजा वितरण और स्वामित्व योजना के तहत तैयार प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एसडीएम को किसानों की स्वीकृत मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में भारतमाला परियोजना का कार्य समय पर पूरा हो सके।

    धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले के 10 नोडल अधिकारियों ने अभी तक अपने संबंधित उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा नहीं लिया है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को ऐसे अधिकारियों का उपार्जन केंद्रों का भ्रमण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए सभी नोडल अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराएं।

    कलेक्टर ने नए कंपोजिट भवन में विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप कक्षों के आवंटन के लिए शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि भवन का ड्राइंग-डिजाइन तैयार कराया जा सके।

    बैठक में भिलाई निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, दुर्ग निगम आयुक्त लीना कोसम, एडीएम वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, अपर कलेक्टर सिल्ली थॉमस एवं खेमलाल वर्मा सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision