
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण और नेवई-जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए भी की घोषणाएं
रिसाली/शौर्यपथ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार और रोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रिसाली में जल शुद्धिकरण एवं पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपये, सभी 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नेवई और जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
101 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 29.55 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 39.56 करोड़ रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के 28.06 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के 3.84 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
प्रमुख कार्यों में आजाद मार्केट से प्रगति नगर होते हुए मैत्री कुंज तक 10.84 करोड़ रुपये से नाला निर्माण तथा डीपीएस चौक से जोहार चौक तक 5.59 करोड़ रुपये से सड़क विकास शामिल है। मुख्यमंत्री ने रिसाली को पीएम ई-बस सेवा से जोड़ने की भी घोषणा की।
नगरीय विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं से शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना भी पेयजल, सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि रिसाली के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
95 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 95 हितग्राहियों को सहायता राशि, सामग्री, प्रमाण पत्र एवं अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। इनमें दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
