
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
तीन वर्षों में भिलाई निगम को मिले 886 करोड़ रुपये, ड्रीम चिटफंड के 3 हजार निवेशकों को लौटाए 3.16 करोड़ रुपये
भिलाई। शौर्यपथ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कुरुद-जुनवानी-कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ तथा कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अलावा भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने बीएसपी टाउनशिप के रिटेंशन आवास के किराए में 24 गुना वृद्धि के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा के बाद मासिक किराया घटाकर 6 रुपये करने का निर्णय लिया गया, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 1600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
3 हजार निवेशकों को 3.16 करोड़ की वापसी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3 हजार निवेशकों को उनकी जमा राशि लौटाने की प्रक्रिया के तहत बटन दबाकर कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये हस्तांतरित किए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत, श्रमिक सहायता एवं महिला स्व-सहायता समूहों सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, सहायता राशि और अन्य लाभ प्रदान किए गए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में नगरीय सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने भिलाई के विकास में औद्योगिक निवेश और बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, महापौर नीरज पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
