August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिले के 5 बच्चे करेंगे नेशनल लेवल पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व , शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में हो रहा है जिले का नाम रोशन

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन किया था। जिसमे दुर्ग जिले से 5 बच्चों का चयन राष्ट्रीय  स्तर पर हुआ है। इन बच्चों को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। विधा एकल गायन पारंपरिक लोकसंगीत में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड से भूपेश देवांगन शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पाहन्दा और एकल वादन लोकसंगीत में ओमप्रकाश वर्मा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बालक पाटन, धमधा विकासखण्ड से दृश्यकला त्रिआयामी लोकेश साहू शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोड्यिा और दुर्ग विकासखण्ड के कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई से एकल गायन में सुश्री अनुपमा बेनर्जी और एकल नृत्य में सुश्री पलक उपाध्याय का चयन हुआ है। दुर्ग जिले से चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने दुर्ग जिले के कला उत्सव से जुड़े सभी सदस्यो एवं बच्चो को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिले के प्रभारी एवं सहायक संचालक  अभय जायसवाल ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि दुर्ग जिले के 5 बच्चो को छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्तमन ने बताया कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा 5 बच्चों का चयन दुर्ग जिले से हुआ है, ये हर्ष की बात है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बालक पाटन की प्राचार्या श्रीमती नीलिमा गजपाल ने कहा कि पाटन के दो बच्चे राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कला उत्सव टीम के जिलासदस्य श्रीमती रश्मि नामदेव, लकेश्वर साहू पाहन्दा संकुल के संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजोरा, प्राचार्य पाहन्दा  जे पी पी पांडेय ,संकुल समन्वयक बालक पाटन श्री जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किये है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग में प?ाई के अलावा अन्य क्षेत्र कला, संस्कृतियों कोचिंग, प?ाई मोहल्ला क्लास बहुत अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision