July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कुछ असामाजिक तत्व कर रहे हैं, मंदिर के नाम पर चंदा उगाही , श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए 31 जनवरी को घर घर पहुंचे रामभक्त-खेडिय़ा

    • rounak group

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान भिलाई नगर के संयेाजक श्रीनिवास खेडिय़ा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि श्री अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। श्रीराम भगवान हर हिन्दू के रोम-रोम में बसते हैं। इसलिए भगवान श्रीराम के पावन जन्मभूमि में बनने वाले भव्य मंदिर में हर हिन्दू का लगाव और जुड़ाव, समर्पण और सहयेाग है, इसके लिए पूरे भारत में संपर्क अभियान शुरू हुआ है। भिलाई में भी इस अभियान को शुरू कर दिया गया है। गत दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान समिति भिलाई महानगर का गठन किया गया है, जिसमें 22 सौ से अधिक लोग हमसे जुड़ चुके है, इसका संयोजक मैं स्वयं हूं और सह-संयोजक नेमराम वर्मा, मनीष बुचासिया, सीरिश अग्रवाल, भागचंद जेैन, योगेन्द्र सिंह, महेन्द्र पॉल, मदन सेन, पवन अग्रवाल के अलाव 31 सदस्यों व मार्गदर्शकों को इस समिति में हमने शामिल किया है। भिलाई महानगर में 7 उपनगर की समितियां बनाकर 86 वार्डों की समिति के अलावा सभी वार्डों में रामभक्तों की छोटी-छोटी टोलियां बनाकर रामभक्त हिन्दू घरों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की विस्तृत जानकारी देंगे और एक पत्रक देकर आग्रह करेंगे कि अपनी इच्छानुसार 10 रूपये, सौ रूपये एवं 1000 रूपये के कूपन वाली रसीद रामभक्तों से प्राप्त कर 31 जनवरी को सभी रामभक्त उनके घर आकर कूपन के माध्यम से लेंगे।
    15 जनवरी से सभी क्षेत्रों में प्रभात फेरी, संकीर्तन यात्रा, महाआरती ध्वज यात्रा, सायकल रेैली वाहन रैली सहित अनेकों माध्यमों से स्थानीय परिवारों द्वारा पूरे क्षेत्र में राममय वातावरण बनायाजा रहा है। दो श्रीराम रथ भी भिलाई के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं, जिसमें श्रीराम दरबार विराजित है, उसकी जगह जगह आरती पूजन हो रहा है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी। रामभक्त रविवार 31 जनवरी को आपके दरबार जब पहुंचे तो आप अपना दान समर्पित कर इस महान पुण्य कार्य में अपना अमूल्य सहयोग दे।
    श्री खेडिय़ा ने आगे बताया कि कुछ असामाजिक तत्व रसीद लेकर श्रीराम के मंदिर के नाम पर चंदा उगाही कर रहे है, यदि कोई इस तरह की बात आती है तो लोग सीधे नजदीक के थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराये या फिर हमें सूचना दें। कोई भी रामभक्त किसी से भी अनावश्यक दबाव बनाकर राशि नही वसूले। दान देने वाले लोगों के लिए आन लाईन सुविधा में उपलब्ध है, साथ ही 80 जी, के तहत भी लोगों को छूट प्रदान की जा रही है। हम इसमें 5 हजार से 20 हजार तक की राशि नगद लेंगे, उससे अधिक राशि देने वाले लोगों से चेक, डीडी या अन्य माध्यमों से राशि लेंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision