
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है! ऐसे में जनता की समस्याओं को सुनने और उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के लिए दिनांक 25 जनवरी 2021 दिन सोमवार से जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! मुख्य कार्यालय सहित प्रत्येक जोन कार्यालय में जनदर्शन आयोजित होगा! निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम प्रशासन और जनता से समन्वय स्थापित करने और शिकायतों के निराकरण करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है! इसका आदेश निगम आयुक्त ने शुक्रवार को जारी कर दिया है!
जारी आदेश के अनुसार अब निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन कार्यालय जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, खुर्सीपार एवं जोन कार्यालय 5 में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा!
इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यालय के सभाकक्ष में माह के प्रथम शनिवार एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन होगा! निगमायुक्त ने जनदर्शन में निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं! जनदर्शन की संपूर्ण समीक्षा के लिए उपायुक्त अशोक दिवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है! मुख्य कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन के लिए उपायुक्त तरुण पाल लहरें, जोन क्रमांक 1 के लिए जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, जोन क्रमांक 2 के लिए जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 के लिए जोन आयुक्त प्रीति सिंह, जोन क्रमांक 4 के लिए जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 के लिए कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है!
मुख्य कार्यालय में प्रथम व अंतिम शनिवार एवं समस्त जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनदर्शन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियत किया गया है! इस बीच निगम क्षेत्र के रहवासी अपनी शिकायतों/ समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं! जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदन की पावती आवेदक को प्रदान की जाएगी! आवेदक का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर की भी प्रविष्टि रिकॉर्ड में रखी जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक को शिकायत से संबंधित सूचना या कोई दस्तावेज आवश्यक हो तो उसकी मांग कर निराकरण किया जा सके! सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय से प्राप्त आवेदन और निराकरण की जानकारी गूगलसीट में अपलोड की जाएगी! इसकी समीक्षा आयुक्त रघुवंशी स्वयं करेंगे! निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जोन कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में वहां के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगे! और आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति जोन आयुक्त सुनिश्चित कराएंगे! जनदर्शन आयोजित करने का आदेश जारी होते ही सभी जोन कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां की जा रही है!
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
