August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ब्रिटिश काल से निर्मित कन्या शाला का होगा जीणोद्धार

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर विधायक अरुण वोरा ने आज आदर्श कन्या उ0मा0 शाला में 26.54 लाख की लागत से रिनोवेशन कार्य भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होनें आदर्श कन्या उ0मा0 शाला का निरीक्षण किये । उन्होनें कोविड 19 में सेवा देने वाले स्कूल के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किये । इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, अब्दुल गनी, दीपक साहू, सुश्री जमुना साहू, हमीद खोखर, संजय कोहले, पार्षद श्रीमती नजहत परवीन, शाला समिति अध्यक्ष रमीज रजा तथा स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएॅ, एवं जनप्रतिनिधिगण और स्कूल के बच्चें व उनके पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का बेहतर संचालन हिन्दी व्याख्याता श्रीमती ममता धु्रव ने किया तथा आभार प्रदर्शन अली सर द्वारा किया गया । विधायक वोरा ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर अपने निधि से स्कूल में पेवरब्लाक लगाने 10 लाख रु0 देने की घोषणा की ।
    इस मौके पर विधायक ने कहा आदर्श उ0मा0 शाला एतिहासिक इमारत के रुप में प्रतिष्ठित है। इस स्कूल में स्कूली परीक्षाओं के साथ अनेक प्रतियोगित परीक्षाओं का केन्द्र भी बनाया जाता रहा है। उन्होनें कहा इस स्कूल से अनेक प्रतिभाएॅ हुये हैं जो प्रशानिक, सामाजिक, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में दुर्ग शहर का नाम रोशन किये हैं। उन्होनें कहा बच्चों को अच्छा संस्कार और सभ्यता सिखाना हमारा दायित्व है साथ ही उन्हें बुनियादी सुविधा मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इस दृष्टि से आज इस आदर्श उ0मा0शाला का जीर्णोद्वार के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होनें निगम अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित कर कहा 15 अप्रैल के पूर्व सभी प्रस्तावित कार्यो को पूर्ण अवश्य करें । उन्होनें कहा 15 अप्रैल से स्कूल की परीक्षाएॅ प्रारंभ हो रही हैं । इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कहा जाता है यह आदर्श उ0मा0शाला ब्रिटिश सरकार के समय से निर्मित है जहॉ बैरक होता था। वर्ष 1972 से यहॉ आदर्श स्कूल संचालित हो रहा है । इस एतिहासिक इमारत मेमं बेटियों की शालाएॅ लगती हैं । बरसों से निर्मित इस स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को महसूस करते हुये विधायक के प्रयास से 26.54 लाख की लागत से जीर्णोद्वार की स्वीकृति मिली है। कार्यक्रम को सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, मनदीप सिंह भाटिया, शाला समिति अध्यक्ष रमीज रजा ने भी संबोधित किये। कार्यक्रम में पार्षद बृजलाल पटेल, विजयेन्द्र भारद्वार, एल्डरमेन अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, कृष्णा देवांगन, गुड्डू यादव, स्कूल के प्राचार्य श्रीमती नीता भट्ट, व्याख्याता सिंग सर, प्रधानपाठक हरि शर्मा, पी.के. वर्मा, योगिता देशमुख, नीलू दुबे, मंजू लकड़ा, किरण शर्मा, भानू पटेल, शेखर साहू, सुश्री अनसुय्या खंडेलवाल अधिक संख्या में बच्चों के पालक, स्कूल के बच्चे व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision