August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जब मुख्यमंत्री ने वर से पूछा तोर सुवारी के का नाव हे

    • doing of business

    पाटन के ग्राम झीठ में कन्या विवाह योजना का आयोजन के अवसर पर वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ों से बात की मुख्यमंत्री ने

    दुर्ग / शौर्यपथ / पाटन के ग्राम झीठ में हो रहे कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह में जब स्वस्ति मंत्र थमे और शहनाई की आवाज को विराम मिला तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर-वधु से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। उतई के मनोज यादव का ब्याह झीठ की कन्या से हुआ। मुख्यमंत्री ने मनोज से पूछा- बता तोर सुवारी के का नाव हे, इस पर वधु ने ही जवाब दिया- मोर नाम मुकेश्वरी हवय। मुख्यमंत्री ने कहा- तुमन दुनो ल बहुत सारा आशीर्वाद। कइसे लगिस आज तुमन ल। मनोज ने कहा- बहुत अच्छा लगिस हमन ल, बहुत अच्छा आयोजन हे। फिर मुख्यमंत्री इस अवसर पर इन्हें आशीर्वाद देने आए जनप्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती विमला कोसरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    तुमन पगरइत-पगराइतीन बनेव, कइसे लगिस- मुख्यमंत्री ने विशिष्टजनों और परिजनों से पूछा कि तुमन पगरइत-पगराइतीन बनेव, कइसे लगिस। इन्होंने कहा- बहुत सुघ्घर। इस तरह अपने सुंदर छत्तीसगढ़ी संवादों से मुख्यमंत्री ने वर-वधु एवं परिजनों का मन मोह लिया। उन्होंने परिजनों से पूछा- ये बताव बिहाव गीत गायेव कि नहीं। जनपद सदस्य श्री अंशु रजक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमन ये आयोजन ले बहुत खुश हन, एखर पहिली जिला मुख्यालय म सामूहिक बिहाव होवय, दूरिया तक जाय बर पडय़। ये बेर अपन गांव के माटी में आयोजन होय हे, अपर घर दुवार के अलगे महत्व हे, आप मन ल बहुत धन्यवाद हे मुख्यमंत्री जी।
    सेल्फी पर भी पूछा- मुख्यमंत्री ने एक तरफ बिहाव गीत के बारे में पूछा तो दूसरी ओर यह भी पूछा कि सेल्फी कैसे लेत नई दिखत हव। सेल्फी के तो आजकल बड़ चलन हवय। सभी लोग मुस्कुराने लगे। मुख्यमंत्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सुखमय भविष्य की कामना की।
    कलेक्टर-एसपी ने भी दिया आशीर्वाद- इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि आज सुंदर आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। इसमें जिले में चार स्थलों पर कन्या विवाह योजना अंतर्गत 41 जोड़ों का विवाह हुआ। विवाह के दौरान हर्षित चेहरों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यह हम कामना करते हैं। आप सबकी खुशियों में हम शामिल हुए, इस बात की हमें भी गहरी खुशी है। इस मौके पर प्रशासन की ओर से एडीशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम विनय पोयाम, डीएसपी आकाश राव गिरपुंजे भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision