August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आर्मी भर्ती रैली की अंतिम तैयारियों में जुटे प्रतिभागी, प्रशिक्षकों और प्रतियोगी कर रहे कड़ी मेहनत

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के प्रतिभागियों द्वारा आर्मी भर्ती रैली की तैयारियाँ कड़ी मेहनत से की जा रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किये गये फिजिकल ट्रेनर लगातार प्रतिभागियों को तैयार कर रहे हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार आर्मी भर्ती रैली के लिए जिले के प्रतिभागियों को तैयार किया जा रहा है। रनिंग से लेकर जिगजैग और लांग जंपिंग सहित फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को तैयार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि यहाँ बढिय़ा फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। रनिंग की बारीकियों के बारे में बताया जा रहा है ताकि न्यूनतम समय में अधिकतम दौड़ लगाई जा सके, साथ ही शरीर में भी किसी तरह का स्ट्रेच नहीं हो।
    उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग ने हमारी स्टेमिना काफी बढ़ाई है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पूर्व कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जब रविशंकर स्टेडियम गये थे तो कुछ युवाओं ने उनसे अनुरोध किया था कि पुलिस भर्ती एवं आर्मी भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग के संबंध में विशेष व्यवस्था की जाए। इसके बाद कलेक्टर ने डीएमएफ के माध्यम से इनकी ट्रेनिंग कराने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये थे जिसके बाद सभी ब्लाक में ट्रेनिंग शुरू हुई। यह ट्रेनिंग नियमित अवधि के लिए होती है और एक बैच द्वारा ट्रेनिंग समाप्त होने पर दूसरे बैच को फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है।
    उन्होंने बताया कि फिजिकल ट्रेनर यह भी बता रहे हैं कि किस प्रकार बिना चोटिल हुए सफलतापूर्वक बाधाएं पार की जा सकती हैं। कुर्रे ने बताया कि आर्मी रैली की सारी तैयारियाँ प्रशासन द्वारा लगभग पूरी की जा चुकी हैं। प्रतिभागियों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है तथा मामूली शुल्क में भोजन की व्यवस्था भी कराई गई है। प्रतिभागियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लिंक दिया गया है और इसे व्हाटसएप, जिले के ट्विटर, फेसबुक पेज के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है। बस स्टैंड और स्टेशन से भर्ती रैली पहुँचने तक एरो एवं फ्लैक्स लगाये जा रहे हैं जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को विस्तार में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि रनिंग ट्रैक आदि की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही रैली स्थल में भी टायलेट्स आदि की व्यवस्था की गई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision