August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य राज्यों से आए यात्री 7 दिनों के लिए होंगे क्वारंटीन, ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वांरटीन सेंटर होंगे प्रभावी

    • doing of business

    -विकासखंडों में भी मजबूत होगा कोविड केयर का इंफ्रास्ट्रक्चर
    -कंटेनमेंट जोन एवं हाटस्पाट में सख्त निगरानी के निर्देश, मास्क नहीं लगाने वालों को जुर्माना और मास्क भी दिया जाएगा
    दुर्ग / शौर्यपथ / अन्य राज्यों से जिले में आए यात्री 7 दिन के लिए क्वारंटीन होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वारंटीन सेंटर प्रभावी होंगे। पूर्व की तरह स्टेशन पर आ रहे यात्रियों की जाँच होती रहेगी। यह निर्देश कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर हुये एक महत्वपूर्ण बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट जोन एवं हाटस्पाट में सख्त निगरानी की जरूरत है। लाकडाउन का पूरी तरह पालन हो, यह सुनिश्चित होता रहे। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन पर जुर्माना लगाएं तथा उन्हें मास्क भी वितरित करें। बैठक में एसपी प्रशांत ठाकुर ने भी अधिकारियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्य का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो जाए। साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों का भी टीकाकरण कार्य हो जाए। ग्राम पंचायतों में भी क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था प्रभावी हो तथा यहाँ आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखें।
    कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर रखने कहा गया है साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पल्स आक्सीमीटर दिये गए हैं। कोविड के लक्षणों वाले मरीजों के संबंध में तुरंत बीएमओ को जानकारी दें ताकि उन्हें आइसोलेट किया जा सके और टेस्ट कराया जा सके। कलेक्टर ने अस्पतालों की प्रभावी व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज के साथ ही बेहतर साफसफाई और गुणवत्तायुक्त भोजन पर भी नजर रखें। इस संबंध में किसी भी तरह की जरूरत होने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी , अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    विकासखंडों में भी कोविड केयर की होगी पुख्ता व्यवस्था- विकासखंड मुख्यालयों में भी कोविड केयर की पुख्ता व्यवस्था होगी। यहाँ आक्सीजन की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ मरीजों की स्थिति को मानिटरिंग करेगा। आक्सीजन लेवल में गिरावट होने पर या अन्य किसी प्रकार की गंभीर स्थिति होने पर मरीज को तुरंत जिला मुख्यालय रिफर किया जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से इसकी पुख्ता व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिये।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision