August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोविड मरीजों का हाल जानने जिला अस्पताल और शंकरा हॉस्पिटल पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव

    • doing of business

    स्थिति देख कहा कोरोना और सामान्य बीमारी के मरीजों को एक साथ रखने से संक्रमण का खतरा
    विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे कोविड के मरीजों की काउंसिलिंग

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाईनगर विधायक देेवेंद्र यादव लगातार अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास में जुटे हैं। वे लगातार शहर के अस्पतालों में जाकर मरीजों से मिलकर वहां की व्यवस्था देखकर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक श्री यादव मंगलवार को शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग और शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया।
    जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने देखा कि अस्पताल के कैजुअल्टी में कोराना के मरीज और सामान्य बीमारी के मरीज दोनों एक साथ है। दोनों मरीजों को एक साथ रखा जा रहा है। इससे विधायक देवेंद्र यादव नाराज हुए और कहा कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा है और सामान्य मरीजों की जान को खतरा भी हो सकता है। इस विषय पर विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर से चर्चा कर सरकारी अस्पताल दुर्ग की व्यवस्था बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा किए। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अस्पताल आने वाले कोविड के मरीजों और सामान्य बीमारी के मरीजों का अलग-अलग इलाज किया जाए और उन्हें अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया। दोनों मरीज एक दूसरे के संपर्क में ना आ पाए। ऐसी व्यवस्था की जाए। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर से चर्चा किए किए कि आने वाले दिनों में क्रिटीकल कंडीशन के जो पेसेंट हैं। उन्हें कैसे बेहतर इलाज मुहैय्या कराई जाए। इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था बनाने पर गहन चर्चा कर प्रयास किया जा रहा है।

    मरीजों के मनोरोग विशेषज्ञ करेंगे काउंसिलिंग
    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को शंकराचार्य अस्पताल का भी जायजा लेने पहुंचे। यहां वे मरीजों और डॉक्टरों से मिले। सब हालचाल पूछा। विधायक देवेंद्र यादव ने मरीजों से मिलकर जाना था कि अस्पताल में भर्ती मरीज मानसिक रूप से परेशान और चिंतित हैं। कोरोना के भय से मरीज मानसिक रूप से कमजोर पड़ रहे हैं। ऐसे में विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों से चर्चा कर मरीजों का मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से काउंसिलिंग कराए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस विषय पर भी प्रशासन ने जल्द ही पहल करने का आश्वासन विधायक यादव को दिलाया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision