August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उतई और निकुम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर

    • doing of business

    - कहा मरीजों को दे हर संभव सुविधा
    - कोरोना मरीजों के चिन्हांकन के लिए चलाएं सघन अभियान
    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज निकुम एवं उतई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां 20 बेड आइसोलेशन मरीजों के लिए आरंभ किए गए हैं। यह वह मरीज हैं जो कोविड सस्पेक्टेड हैं तथा साँस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। यहां पर उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था देखी। साथ ही मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी देखी। उतई के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि यहां मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट आई है। कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाएं तथा सर्दी खांसी बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों का चिन्हांकन करें। ऑक्सीजन की स्थिति पर लगातार निगाह रखें, जैसे ही ऑक्सीजन लेवल ड्रॉप होता है जिला मुख्यालय में रिफर करने की तुरंत कार्रवाई करें। एंबुलेंस की व्यवस्था रखें तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें ताकि आपात स्थिति में त्वरित रूप से मरीज का इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। कचरे का नियमित उठाव हो, नाले की साफ सफाई हो, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो तथा सैनिटाइजेशन हो। इसके साथ ही कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को लेकर भी लोगों को बताया जाए। लोगों को मास्क हमेशा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही कोविड से बचाव के उपायों के बारे में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाए। समय-समय पर मुनादी होती रहे। उन्होंने कहा कि लोग जितने ज्यादा कोविड के खतरों को लेकर सजग होंगे, उतना ही ज्यादा इस संक्रमण को रोकने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने पॉजिटिव मरीजों को किट वितरण की जानकारी भी ली।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision