August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कन्हैयापुरी से बोरसी तक चला निगम का सेनेटाईजिंग कार्य , महापौर ने भी किया अपने हाथों से सेनेटाईज्ड

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम द्वारा सेनेटाईजिंग मार्च का अभियान चलाया जा रहा है . महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में यह सेनेटाईजिंग मार्च चलाया जाएगा . इस मार्च अभियान में निगम के महापौर बाकलीवाल स्वयं मौजूद रहते है . कोरोना वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए गुरूवार को हुए आज का सेनेटाईजिंग मार्च में दुर्ग निगम महपौर धीरज बाकलीवाल के हौसला अफजाई के लिए दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी शामिल हुए गुरुवार को हुए आज का सेनेटाईजिंग मार्च अभियान दुर्ग के कन्हैयापुरी, मुक्त नगर, आदेर्श नगर होतु हुये महाराजा चौक से बोरसी तक चला ।
    उन्होनें प्रदेशव्यापी रियायत की घोषण के बाद गली मोहल्लों एवं कालोनियों में स्थित एकल किराना दुकानें, फल सब्जी व्यवसायीय एवं प्रतिष्ठानों के खुलने से आम जनता की चहल कदमी बढ़ गयी है। वार्डो के दुकानों व सार्वजनिक स्थानों पर दुर्ग नगर निगम के द्वारा युद्ध स्तर पर सैनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। आज का सेनेटाईजिंग मार्च में कुछ पल ऐसा भी आया कि महापौर धीरज बाकलीवाल ने ऑटोमेटिक मशीन को कंधो में बांध कर कई स्थानों में स्वयं आज का सेनेटाईजिंग किया . आज का सेनेटाईजिंग मार्च अभियान के दौरान एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बिरेन्द्र ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी दो सेनेटाईजर टैंकर, तीन छोटी सेनेटाईजर मशीन और 25 हैण्ड सीकर मशीन के साथ शहर में सेनेटाईजिंग की शुरुआत आज से की गई।
    दुकानदारों से अपील दुकान खोलने से पूर्व सेनेटाईजिंग अवश्य करायें-
    महापौर ने सेनेटाईजिंग के दौरान कहा कि शासन के द्वारा 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दिया गया है जिसमें कुछ व्यवसाय और दुकानों को नियत समय तक दुकान खोलने की छूट दी है। अत: एैसे दुकानदारों से अनुरोध है कि लॉकडाउन का नियमों का पालन करते हुये दुकानें खोलने के पूर्व दुकानों के बाहर, आस-पास भाग को सेनेटाईजिंग अवश्य करायें। इसके लिए वे स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता मो0 नंबर 9340874859 तथा कर्मशाला अधीक्षक बिरेन्द्र ठाकुर मो0 नंबर 9111006834 से संपर्क कर अपने दुकान क्षेत्र को सेनेटाईजिंग करावें।
    आम नागरिकों से अपील-
    विधायक ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा कि राज्य के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ0ग0 राज्य द्वारा प्रदेश के जनता की तकलीफ और कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुये प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। परन्तु छोटो दुकानदार, व्यवसाय में छूट भी दी है। नियत समय पर ही व्यवसाय की छूट दी है। अत: आम नागरिकों से अपील है कि वे दुकानों में भीड़ नहीं लगायें, होम डिलवरी के माध्यम से सामान प्राप्त करें। मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision