August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा , 111897 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका

    • doing of business

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। निगम प्रशासन द्वारा नियमों के अधीन पात्र हितग्राहियों के हर उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाने की उत्तम व्यवस्था की है! अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, पिछले कुछ दिनों में अभियान चलाकर 45 वर्ष उम्र के अधिक के 111897 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
    निगम आयुक्त रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है। निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए चयनित केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान के तहत टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है।
    टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए। सभी टीकाकरण केन्द्रों का कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त एवं अधिकारी लगातार माॅनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे।
    लॉकडाउन के बावजूद प्रशासनिक अमला टीकाकरण केंद्रों में जुटे हुए है, ताकि लोगों को टीका लगाया जा सके। निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है। भिलाई शहर वासियों की जागरूकता से टीकाकरण में तेजी आई है! टीकाकरण के लिए सामाजिक सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है, हर वर्ग टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहा है!

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision