
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर चरोदा मंडल भाजपा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई तथा चरोदा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन परमेश्वरी भवन भिलाई 3 में किया गया।
इस आयोजन के समापन में लोकसभा सांसद विजय बघेल पहुंचे। साथ ही पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जिला भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला की भी उपस्थिति थी। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत लगभग 13 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में गरिमा जायसवाल, अरुण साहू, तोरण सोनी, हेमंत सिंह, राकेश चोकर दिनेश साहू, मनीष झा, एम नियोगी, पीतांबर हरपाल, गणेश देवांगन, गौरव, मलय बनर्जी, रंजन सिंह, निश्चय बाजपेई, पुरुषोत्तम यादव आदि शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा, चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, मंडल महामंत्री नारायण रेड्डी, मंडल कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर जयसवाल, पुखराज जैन, चंद्रिका यादव, गौरी शंकर, मुकेश अग्रवाल, रामखिलावन वर्मा, सुषमा जेठानी, प्रेमलता चंद्राकर, कुम्हारी मंडल से अध्यक्ष पीएन दुबे, महामंत्री गोल्डी गोस्वामी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
