August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भ्रष्टाचार : पोटिया वार्ड 54 में भसका मिला नाली ठेकेदार को लगायी फटकार, नाली तोड़कर पुन: बनाने दिये निर्देश Featured

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / पोटियाकला वार्ड की सूचना शिकायत पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल पोटियाकला वार्ड 54 पहुॅचें । वार्ड निवासियों ने नाली निकासी की समस्या से उन्हें अवगत कराया । सतनामी पानी में बनाये गये पक्की नाली का एक भाग भसका हुआ मिला । महपौर बाकलीवाल ने निर्माण एजेंसी ठेकेदार और अधिकारी को जम कर फटकार लगायी । उन्होंने कहा आम जनता के मलभूत सुविधा के निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । महापौर ने भसक गये नाली को पुन: निर्माण कर अवगत कराने अधिकारी को निर्देशित किये । भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, गरीबी उपशमन प्रभारी अनुप चंदानियॉ, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं वार्ड निवासी अधिक संख्या में मौजूद थे ।
    महापौर बाकलीवाल आज 4थे दिन साईकिल से भ्रमण कर पोटियाकला वार्ड पहुॅचे । वार्ड निवासियों द्वारा वार्ड मेें सफाई, पानी और नाली निकासी की समस्या से महापौर को अवगत कराये । इस दौरान उन्होंने पोटिया बस्ती, सतनामी पारा, कुंदरापारा, ऋषभ ग्रीन सीटी, ऋषभ प्राइम कालोनी में भी जाकर वहॉ की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
    उन्होंने पोटियाक चैक में गड्डे को भरने निर्देश दिये । तालाब पार में रोड बनाने प्रस्ताव देने कहा । साहू समाज भवन के पास पानी की समस्या का निराकरण करने निर्देश दिये । उन्होंने वार्ड में सड़क, नाली, और पानी, प्रकाश व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होंने पोटिया तालाब नई बस्ती प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिये ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision