August 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डेंगू लार्वा के रोकथाम के लिए हर घर हो रहा सर्वे, अब तक 1616 कूलर की गई जांच

    • doing of business

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र में मच्छर के उन्मूलन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला गली-मोहल्लों के घर घर जाकर कूलर, पानी टंकी व अन्य पात्र जिसमें पानी भरा है, उसकी जांच कर आवश्यकता अनुसार खाली करा रहे है, प्रतिदिन शाम को मच्छरों के प्रकोप से बचने मांउटेन व्हीकल एवं हैंड स्प्रे से फाॅगिंग कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से आम जन को बचाया जा सके। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने डेंगू रोकथाम अभियान को गंभीरता से लेकर कार्य करने कर्मचारियों को टीम बनाकर कार्य करने और अधिकारियों को सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग का अमला घरों में जाकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रही है। मच्छर का लार्वा के रोकथाम के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।डेंगू तथा लार्वा की रोकथाम के लिए जागरूक करने के लिए घर घर पाम्प्लेट बांटे जा रहे है।
    नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम के लिए भिलाई निगम का अमला जुटा हुआ है, रूक रूक कर हो रही बारिश के पानी से जलजमाव वाले स्थान तथा नाली में मच्छर का लार्वा पनपे इसे रोकने मलेरिया व जला आइल का छिड़काव किया जा रहा है तथा मच्छर के प्रकोप से बचाने लिए प्रतिदिन शाम को व्हीकल माउंटेन तथा गलियों में हैन्ड स्प्रे के माध्यम से धुआं छोड़कर फाॅगिंग किया जा रहा है, ताकि मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अब तक 2677 घरों में जाकर कूलर में भरे हुए पानी, पानी टंकी, गमला व अन्य उपयोगी पात्र जिसमें पानी भरा हो जांच कर टेमिफाॅस का छिड़काव कर चुके है, इसके अलावा दुकानों या किसी भी स्थान पर लार्वा पनपने के स्रोत वाले स्थानों की सघन स्तर पर जांच कर टेमिफाॅस का छिड़काव किया जा रहा है।
    निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के लार्वा के रोकथाम के लिए मुनादी तथा जागरूकता के लिए घर घर जाकर पाम्प्लेट वितरण कर रहे है जिसमें डेंगू, लार्वा से बचने के उपाए गए है। निगम आयुक्त रघुवंशी ने निर्देशित किया है कि कहीं भी बारिश के पानी से जलजमाव होने वाले स्थानों पर कच्चा रास्ता बनाकर पानी की निकासी करने के साथ वहां पर मलेरिया आॅयल व जला आॅयल छिड़काव किया जा रहा है ताकि ऐसे स्थानों पर लार्वा को पनपने का अवसर न मिले। वितरण किए जा रहे टेमिफॅास के उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। डेंगू नियंत्रण अभियान में टेमिफाॅस वितरण एवं रिफिलिंग, फाॅगिंग, भरे हुए पानी की जांच को लेकर कर्मचारियों की टीम बनाई जा रहे है जो प्रतिदिन वार्डों में जाकर कार्य को सुचारू रूप से संपादित करेंगे इसके लिए जोन आयुक्त स्वंय मौके पर पहुंचकर माॅनिटरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

    01 जून से अब तक -
    सर्वें किए घरों की संख्या - 2677
    जांच किए गए कूलर / टंकी संख्या - 1616
    खाली कराए गए कूलर / टंकी संख्या - 77
    मैलाथियान का छिड़काव वाले घर - 649
    नाली में मलेरिया आयल छिड़काव - 21390 मीटर
    जागरूकता हेतु पाम्प्लेट वितरण - 2346

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision