August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महापौर बाकलीवाल ने ली जलकार्य विभाग की बैठक लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

    • doing of business

    अब गिरधारी नगर और आदित्य नगर के लोगों को मिलेगा पीने के लिए पर्याप्त पानी

    दुर्ग/ शौर्यपथ / निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलकार्य विभाग कक्ष में पीडीएमसी और अमृत मिशन और निगम अधिकारियों शहर में पेयजल व्यवस्था लाने आने वाली परेशानियों के सम्बंध में संयुक्त बैठक ली। बैठक में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,कार्यपलान अभियंता आर0के पांडेय,प्रभारी सहायक अभियंता एआर रंहड़ाले,उपअभियंता राजेन्द्र ढाबले, उपअभियंता भीमराव,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व पीडीएमसी और अमृत मिशन एजेंसी के लोग उपस्थित थे।
    शहर क्षेत्र में प्रमुख रूप से शंकर नगर ओर शक्ति नगर के टंकियों को दोनो समय पर्यप्त भरा जाए ताकि नागरिको को पानी की समस्या न हो।11 एमएलडी फील्डर प्लांट के फील्डरों में आने वाली परेशानियों को तत्काल ठीक किया जाए।वार्ड क्रमांक 9 गिरधारी नगर क्षेत्र में शंकर नगर पानी टंकी से जल प्रदाय किया जा रहा,जिससे गिरधारी नगर में पर्यप्त पानी की समस्या बनी हुई है।क्योंकि गिरधारी नगर की नव निर्माण टंकी से जल प्रदाय निरन्तर किया जा रहा है,इसलिए गिरधारी नगर क्षेत्र को नई पानी टंकी से जल प्रदाय किया जावे और शंकर नगर की सप्लाई वाली लाइन को बंद किया जाए।वार्ड क्रमांक 20 आदित्य नगर की पेलजल की समस्या की सम्बन्ध में वार्ड पार्षद की शिकायत के आधार पर निराकरण के लिए हनुमान नगर पानी टंकी से जोड़कर जल प्रदाय एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर जल प्रदाय करने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने निर्देश दिए।
    शहर में किसी भी क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायत न हो इसका विशेष ध्यान रखें।24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के फिल्टरों का फील्डर मीडिया शीघ्र को बदलने की कार्रवाही के लिए निर्देश दिए .

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision