
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / सड़क पर घुमने वाले और अपाहिज मवेशियों को गोठान में आश्रय मिलेगा। साथ ही शहर के डेयरी संचालक व गोधन स्वामी को मवेशियों को सड़क पर न छोड़ने पहली तारीख से संकल्प पत्र भराया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मंगलवार को समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रोका छेका योजना के तहत 1 जुलाई से सभी गोधन मालिकों से संकल्प पत्र भराए। साथ ही उन्हें समझाईश दे कि अपने मवेशी को सड़कों पर न छोड़ निर्धारित स्थान गोठान में रखे। ताकि शहर की सड़कों में मवेशी की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के साथ ही क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सके। नगर पालिक निगम ने इसके लिए आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आयुक्त के निर्देश पर पहले ही रोका छेका के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। समय सीमा बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, एस.के.सिंह भदौरिया, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, नितीन अमन साहू, गोपाल सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन, राजस्व निरीक्षक हरचरण सिंह अरोरा, लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जन्म मृत्यु शाखा प्रभार किशोर कुमार बघेल आदि उपस्थित थे।
19 प्रतिशत राजस्व वसूली
राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने निर्देश दिए कि आय के मुख्य स्त्रोत राजस्व वसूली पर अभी से तैयारी करे। लक्ष्य के अनुरूप स्पायरों कंपनी से समीक्षा कर कार्य योजना तैयार करे। बड़े बकायादारों को स्मरण पत्र जारी करे। वर्तमान में राजस्व विभाग ने 19 प्रतिशत कर वसूली की है।
कार्यालय व उद्यान में होगी हरियाली
6 जुलाई को पौध रोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों को पौध लगाने प्रेरित किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि निगम कार्यालय परिसर व उद्यानों में छायादार व फलदार पौध रोपण किया जाए साथ ही गोठान में ऐसे पौध लगाने निर्देश दिए जिससे महिला स्वसहायता समूल को आमदानी हो सके। आयुक्त ने निगम के सभी उद्यानों मंे लाइट लगाकर रोशन करने के निर्देश भी दिए है।
इस पर फोकस
आयुक्त ने बैठक में खासकर डेंगू और पीलिया को लेकर अलर्ट रहने कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि अनिवार्य रूप से बंद कूलर को निकलवाकर घरों में रखवाए। साथ ही पेयजल शुद्ध मिले इसके लिए हर रोज 30 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मच्छर के प्रकोप को खत्म करने क्षेत्र में फागिंग मशीन चलाए साथ ही जहां पानी जमा है वहां आइल का छिड़काव करे। खास बात यह है कि निगम क्षेत्र में अब तक 6000 घरों में टेमीफास पहुंचा चुकी है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
