August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पौध लगाने निगम के एल्डरमेन ब्रांड एम्बेंसडर की भूमिका में रहेंगे , दस हजार पौध लगाने नागरिकों को किया जा रहा प्रात्साहित

    • doing of business

    रिसाली / शौर्यपथ / वन होम वन ट्री योजना के तहत् 6 जुलाई को पौधा लगाने के लिए रिसाली नगर पालिक निगम दस हजार पौध का वितरण करेगा। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे शुक्रवार को महाअभियान को सफल बनाने एल्डरमेनों की बैठक ली। आयुक्त ने कहा, हर घर पौध लगाने वे नागरिकों से सीधे संपर्क करें। शहर को हरा-भरा करने वे रिसाली निगम क्षेत्र में ब्रांड एम्बेसंडर की भूमिका निर्वहन करें।
    बैठक में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि शासन की योजना के तहत् हर परिवार को एक पौध अपने निवास के सामने अवश्य लगाना है। छायादार या फलदार पौध रोपने घर के आस-पास जगह नही होने पर ऐसा स्थान का चयन करें जहाॅ पौधा रोपण किया जा सकता है। आयुक्त ने एल्डरमेनों से कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में नागरिकों से सीधे संपर्क करें, और पौधा रोपण करने प्रेरित करें। बैठक में एल्डरमेन संगीता सिंह, विलास राव बोरकर, फकीर राम ठाकुर, कीर्तिलता वर्मा समेत रिसाली नगर निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व सहायक अभियंता राजकुमार जैन उपस्थित थे।
    शहर में प्रचार रथ
    योजना के तहत् क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने प्रचार रथ तैयार किया गया है। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है कि पौधा वो किस स्थान से ले सकते है। साथ ही शोसल मिडिया को भी प्रचार के लिए आधार बनाया जा रहा है।
    अधिकारी-कर्मचारी को रोपना अनिवार्य
    नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निर्देश दिए है कि रिसाली नगर पालिक निगम के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी 6 जुलाई को अपने अपने निवास स्थान में पौध रोपण कर कार्यालय पहुंचेंगे। वही निगम कार्यालय व गोठान में भी पौधा रोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।

    पौधा लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान:-
    - डेढ़ से दो फीट का गड्ढा पहले तैयार करें।
    - गड्ढा में धूप पडने दे।
    - इस आकार के गड्ढे में 2 से 3 फीट के पौधे रोपे।
    - पौधा लगाते समय एक तिहाई मिट्टी, एक हिस्सा वर्मी और एक हिस्सा गोबर खाद
    का मिश्रण डाले।
    - इसके बाद पौधा का पाॅलीथीन हटाकर रोपें।
    - पौधो को ऐसे लगाए की जड़ को नुकसान न हो।
    - हर माह पौधा के आस-पास स्वतः उगे खरपतवार की निदाई करें।
    - सिंचाई के लिए पौध के चारो ओर गड्डा तैयार करें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision