
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर यूनियन कांग्रेस द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर शासकीय रेलवे विद्यालय के प्रांगण जोन 2, चरोदा में कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा करने वाले मेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग, समाज सेवी संस्था का अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान 24 घंटे कोरोना संक्रमित मरीजो को सेवाए प्रदान करने वाले समस्त स्टाफ एवं डॉक्टरों का सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, बैच लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। भव्य अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे कांग्रेस मजदूर यूनियन व नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के पार्षद जीत सिंह एवं पार्षद श्रीमती किरण राजू नायडू के द्वारा आयोजित की गई ।
इस भव्य आयोजन के मुख्य अथिति प्रदेश के लोक स्वास्थय यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार थे । सम्मान समारोह का संचालन डी. विजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने देश में करीबन 800 चिकित्सकों के द्वारा अपनी जान गवाई है, इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स नगर निगम कर्मचारी पुलिस प्रशासन के द्वारा भी बहुत कुछ खो कर लोगों की प्राणों की रक्षा करने में अथक परिश्रम यह है। इसे ध्यान में रखकर नागरिकों को चाहिए कि भविष्य में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करें । कार्यक्रम के मुख्य अथिति मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर्स डे समारोह देश के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है । अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ ने दिन और रात अथक प्रयास करके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले एक एक मरीज की जान बचाने के लिए संघर्ष किया है।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर इन सभी कोरोना वारियर्स डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. के.सी बाघ, डॉ. बी.के.टोप्पो, डॉ. श्रीमती शांति पूर्ति, डॉ. शुभम सावंत, डॉ. ए बी केरकेट्टा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. आदित्य नारायण शर्मा, डॉ. स्मृति पांडे, का सम्मान मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने पुष्पगुच्छ ,प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया । इसके अलावा कोरोना वारियर्स में मेडिकल नर्स टीम में एम.रामाराव, टी रमन्ना राव, रेलवे मजदूर कांग्रेस से अनु चाको, राजू नायडू, सुधाकर, ए शेष बाबू, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी भिलाई-3 विनय सिंह बघेल, शासकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी चरोदा महेंद्र पांडे, सिविल डिफेंस से कोटेश्वर राव, रत्नेश साहू, जयशंकर शर्मा, बी तुलसी राव तथा भिलाई क्षेत्र की अनेक समाज सेवको को मंत्री गुरु रूद्रकुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डॉ. कीर्तिमान सिंह राठौर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, नगर पालिक निगम भिलाई सभापति विजय जैन, एल्डरमैन संजय साहू, श्रीमती रानी वर्मा , दिलीप ध्रुव, पार्षद राजेश दांडेकर, संगीत शोरी, किरण राजू नायडू, जीत सिंह, राम सूर्यवंशी व अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण भी उपस्थित हुए ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
