August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वजन त्योहार का देवेन्द्र यादव ने की प्रशंसा ,कहा अधिकारी, कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं बधाई के पात्र

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई के तीनदर्शन परिक्षेत्र के वार्ड -18 प्रेमनगर में विधायक देवेन्द यादव ने वजन त्यौहार अन्तर्गत बच्चों के वजन का अवलोकन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुनेश्वरी सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके केन्द्र में 135 बच्चे दर्ज है जिनका वजन एवं ऊचाई लिया जा रहा है जिससे बच्चों का पोषण स्तर पता किया जा सके। विधायक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसके लिए विभाग के अधिकारी गण, कर्मचारी गण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बधाई के पात्र है। विधायक द्वारा अन्नप्राशन कार्यकम अन्र्तगत रिद्धी एवं सिद्धी का अन्नप्राशन करवाया गया। एवं अमृत स्वसहायता समूह की अध्यक्ष फूलबासन के द्वारा दिये गये प्रोटीन पावडर को विधायक देवेन्द्र यादव के करकमलो से 20 बच्चो को दिलाया गया।
    परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रीमती उषा झा पर्यवेक्षक द्वारा क्लस्टर अनुसार वजन त्यौहार की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यकम में एल्डरमेन अरविंद राय एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। गुरमीत कौर मुनेश्वरी सिंह अन्नपूर्णा दुबे, सुनीता देवी, रेनु सिंह, रुखमणी चन्दाकर, रुखमणी कश्यप तबस्यूम, सविता डाकोरे, लक्ष्मी बोरकर, कबूतरी, गगम्मां, प्यारी साहू दुर्गा कुटारे, प्रतिभा सुमित्रा देवी एवं अन्य सभी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्रीमती उषा झा द्वारा किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision