August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    // अब स्पष्ट है कि झीरम की साजिश की जांच से भाजपा क्यों डरती है
    // झीरम की घटना को लेकर कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि इसकी साजिश में किसकी भूमिका थी यह पता किया जाये
    // भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष का माओवादियों के मददगार के रूप में 10 साल तक काम करना बहुत कुछ स्पष्ट करता है
    // झीरम की घटना की साजिश की समुचित जांच कराने और अपराधियों को सजा दिलवाने का मोदी जी का वादा मोदी जी के अन्य वादों की तरह अभी तक अधूरा है


       रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक का पुत्र जगत पुजारी के विगत 10 वर्षों से माओवादियों को सप्लाई पहुंचाने के खुलासे पर प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब स्पष्ट हो गया है कि झीरम की साजिश की जांच से भाजपा क्यों डरती है। माओवादियों के मददगार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक के पुत्र जगत पुजारी की गिरफ्तारी सिर्फ उस आग का धुंआ मात्र है जो 15 वर्षों के भाजपा शासनकाल में सुलगती रही।
    प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक के पुत्र का माओवादियों के मददगार के रूप में 10 साल से काम करने की घटना उजागर होने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की रमन सिंह सरकार के 15 साल के शासनकाल में माओवाद कैसे क्यों और किस की मदद से फला फूला ? 2003 में जब भाजपा की रमन सिंह सरकार ने शासन संभाला था उस समय दक्षिण बस्तर के 3 ब्लाकों तक सीमित माओवाद ने भाजपा के 15 साल के शासनकाल में बढ़ते बढ़ते प्रदेश के 14 जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। भाजपा के भ्रष्टाचार कमीशन खोरी और कुशासन को माओवाद का विस्तार बहुत सूट करता था। 15 साल तक दिखावे के लिए माओवाद का विरोध और अंदर अंदर माओवाद को सहयोग अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।
    प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि झीरम की घटना को लेकर कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि झीरम कांड की साजिश में किसकी भूमिका थी यह पता किया जाये। 25 मई 2013 को राजभवन में दिए गए ज्ञापन से लेकर सड़क से सदन तक कांग्रेस ने लगातार झीरम की घटना के आपराधिक राजनैतिक षड्यंत्र की जांच की मांग की है। पहले भाजपा की राज्य सरकार और उसके बाद भाजपा की केंद्र सरकार भी झीरम की जांच को बाधित करने में लगी रही।
    प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मई 2014 में भाजपा के उस समय के प्रधानमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी और वर्तमान में विगत 6 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमतरी की आमसभा में छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद वह झीरम की घटना की साजिश की समुचित जांच कराएंगे और अपराधियों को सजा दी जाएगी । मोदी जी के अन्य वादों की तरह यह वादा भी अभी तक अधूरा है।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सदस्य और प्रवक्ता आर पी सिंह ने एक बयान जारी करके कहां है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का शराब पर बयान पढ़कर पुरानी कहावत याद आ गई "नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली"। डॉ रमन सिंह को भूपेश बघेल सरकार पर शराब संबंधी कोई भी आरोप लगाने से पहले इन सवालों के जवाब प्रदेश की जनता के समक्ष देने चाहिए।

    1- छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का सरकारी करण करके गांव गांव गली गली में शराब की नदी बहा देने वाले रमन सिंह आखिरकार किस मुंह से शराबबंदी की वकालत करते हैं?
    2- डॉ रमन सिंह जी को अपने कैबिनेट की वह बैठक तो याद होगी जिसमें तेजतर्रार मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे जी ने यह जानना चाहा था कि शराब की बिक्री से मिलने वाला 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कमीशन किसकी जेब में जाता है?
    3- अगर डॉक्टर रमन सिंह को शराब से इतनी ही नफरत थी तो 15 वर्षों में शराबबंदी क्यों नहीं की?
    4 - रमन सिंह को प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए आखिर वह कौन से कारण थे जिसके चलते शराब बिक्री का व्यवसाय निजी हाथों से छीनकर सरकारी हाथों में लेना पड़ा ?
    5 - प्रदेश की जनता यह भी जानना चाहती है की रमन सरकार में शराब बिक्री के सरकारीकरण होते ही बियर का एक विशेष ब्रांड ही हर दुकान में क्यों बिकता था और उस ब्रांड का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ क्या संबंध है ?
    6- क्या यह सच नहीं है कि रमनसिंह जी ही के शासनकाल में शराब से मिलने वाला राजस्व 400 करोड़ रुपए से बढ़ते बढ़ते लगभग 5000 करोड़ के आसपास पहुंच गया था। शराब बिक्री की इस अप्रत्याशित वृद्धि की वजह क्या थी?
    7 - क्या यह सही नहीं है कि प्रदेश की जनता शराब की बेतहाशा बिक्री के चलते ही उन्हें चाउर वाले बाबा की जगह दारू वाले बाबा के नाम से पुकारने लगी थी?
    8 - पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में खरीद फरोख्त करके भाजपा की सरकार बनाई गई है क्या वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अमले से शराब नहीं बिकवा रहे हैं? वह भी महिला कर्मियों से।
    डॉ रमन सिंह को अपना और भाजपा का पक्ष स्पष्ट करने के लिए जनता के इन 8 सवालों का जवाब जरूर देना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र 5 वर्षों के लिए है और भूपेश बघेल सरकार शराबबंदी के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह रमन सिंह सरकार ने 15 वर्ष में न जाने कितने वादे तोड़े न जाने मतदाताओं से कितनी धोखाधड़ी की वह कम से कम अभी तक हर वादा समय पर पूरा करने वाली भूपेश बघेल सरकार पर बयान बाजी ना करें । सूपा बोले तो बोले चलनी भी बोले जिसमें 72 छेद।

    मोदी सरकार की एक और विफलता 3,5 लाख के करीब कोरोना संक्रमित - कांग्रेस
    भाजपा रमन सिंह 2 वर्ष किसानों को बोनस क्यो नही दिये ये तो बताये? - घनश्याम तिवारी

      रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा वर्चुअल रैली में रमन सिंह के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, मोदी सरकार की उपलब्धियां, नोटबंदी, जीएसटी से देश मे बिगड़े आर्थिक हालात एवं वर्तमान में कोरोना संक्रमण को रोक पाने की विफलता के अलावा देश मे आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के अलावा कुछ भी नहीं है।
    प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि,अच्छे दिनों के झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज मोदी सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। भाजपा मोदी सरकार ने 6 साल पहले किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था जिसे 6 साल बाद भी पूरा नहीं कर पाए। आज वैश्विक स्तर पर जब क्रूड ऑयल के दाम निम्न स्तर पर है ऐसे समय में भी जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि कर महंगाई का बोझ बढ़ाने कार्य किया जा रहा है। आज देश की जनता आज कराह रही है, पडोसी देश आंख दिखाने लगे हैं, नेपाल जैसा मित्र देश भी अपनी राह अलग करने में लगा हुआ है। प्रजातंत्र से प्राप्त अधिकारों के दम पर सत्ता का दुरुपयोग कर लालच, डर धनबल से लोकतंत्र का गलाघोंटा जा रहा है वही दूसरी ओर संवैधानिक परम्पराओ को छिन्न भिन्न किया जा रहा है।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, डॉ रमन सिंह कांग्रेस की घोषणा पत्र का जिक्र कर रहे हैं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करते हुए किसानों के धान का प्रति क्विंटल 25 सौ रूपए दिया। 400 यूनिट बिजली बिल पर 50% की छूट दी, तेंदूपत्ता का मानक बोरा 25 सौ रु. से बढ़ाकर 4 हजार रु. किया, भाजपा शासनकाल में आदिवासियों की छीनी हुई जमीन वापस लौटाने जैसे अनेक जनहितकारी निर्णय लेते हुए वायदों को पूरा किया है, और जिन्होंने किसानों को 5 वर्ष बोनस देने का झूठा वादा किया वे उस बोनस के विषय पर बात कर रहे हैं कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नहीं दिए गए 2 वर्ष के बोनस को देने का वादा किया है परंतु डॉ रमन सिंह जी को यह पता होना चाहिए घोषणापत्र 15 माह का नहीं 5 वर्षों का होता है। कोरोना संक्रमण से आर्थिक गतिविधियां शून्य थी बावजूद इसके भूपेश सरकार ने किसानों को न्याय योजना के माध्यम से आर्थिक मदद की है। प्रदेश के किसानों को भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा है 25 सौ रुपए की शेष बची राशि को भी अगस्त माह में दीया जाना है।
    सरकार के जनहित के फैसले पर प्रवक्ता ने कहा कि,भूपेश सरकार गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ की भावना लिए जनहित में फैसले ले रही है जिसका ही परिणाम है की वो देश के सवश्रेष्ठ मुख्यमंत्रीयो में दूसरे नम्बर पर है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जामुल बस्ती रावण भाठा में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ कर लूटने का असफल प्रयास करने वाले दो आरोपियों को श्यामपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ करने एवं खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार में हथौड़ी एवं पेचकस जब किया गया।
    जामुल पुलिस ने बताया कि विगत दिनों जामुल बस्ती रावणभाठा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर तोडफ़ोड़ करते हुए रुपए निकालने का प्रयास हुआ था । इस पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा नाली पार जामुल में युवक रहता है। इसकी गतिविधियां संदिग्ध है इस पर सिविल टीम एवं जामुल स्टाफ द्वारा बस्ती पहुंचकर पोस्ट युवक की घेराबंदी कर पकड़ा उस्ताद पर आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार साहू बताया तथा स्वीकार किया कि आज से सात आठ माह पूर्व दो अन्य मित्र के साथ मिलकर जामुन व के पास लगे यूनियन बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया था। जिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व सुपेला क्षेत्र के दिलीप लोहार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस द्वारा दिलीप लोहार को भी पकड़ा गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल द्वारा शहर को सुन्दर और छत्तीसगढ़ की संस्कृति कू आम जनता के करीब लाने के लिए एक सार्थक पहल के तहत साईं द्वार सिविल लाइन चौक से लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज तक विज्ञान भवन व एसपी बँगले के सामने सौंदर्यीकरण करवाने के लिए व छत्तीसगढ की संस्कृति की छटा बिखेने का कार्य किये जाने की योजना को प्रगति की ओर ले जाने के उद्देश्य से एक पहल की जा रही है . यहां पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कृषक एवं कुम्हार सहित छत्तीसगढ की सांस्कृतिक झांकी को जीवंत किया जाएगा।
    इसके अलावा गांधी तिराहा एवं नगर निगम के सामने की दीवारों पर भी ऐतिहासिक घटनाओं का छायाचित्र उकेरा जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ की अस्मिता एवं संस्कृति का संरक्षण करने हेतु गंभीर एवं संवेदनशील है। नरवा गरुवा घुरवा बाडी को पुनर्जीवित कर प्रदेश में करोडं रु की राशि से गौठान, स्टॉप डेम, उद्यानिकी पशुपालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। शहरी आबादी के बीच भी राज्य के ग्रामीण एवं पारंपरिक कलाओं को सामने लाने के उद्देश्य से शहर के हृदय स्थल पर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जिससे युवाओं में छत्तीसगए के इतिहास के प्रति रुचि एवं जागरूकता आएगी। आज यहां हो रह कार्य का निरीक्षण करने महापौर धीरज बाकलीवाल अपने एमआईसी सदस्यों व कांग्रेस नेताओ अल्ताफ अहमद, पोषण साहू, अंशुल पांडेय के साथ मौजूद थे।

    दुर्ग  / शौर्यपथ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रेलवे हेल्थ यूनिट भिलाई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव गुलाब सिंह सीरिया ने इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय से हेल्थ यूनिट भिलाई में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप वयवस्था बनाए रखने का आग्रह किया. इस अवसर पर उनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए रेलवे कालोनी भिलाई - 3 में अतिक्रमण से मुक्त कराए गए जमीन पर उद्यान विकसित करने के मांग को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भी निवेदन किया। इस अवसर पर हेल्थ यूनिट भिलाई के प्रभारी डॉ. कुणाल जैन, डी. एल. टांक, कोडा सूर्य नारायण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रजिया बेगम ने किया।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम के जोन चार अंतर्गत 7 वार्डों के करीब डेड लाख लोगों के सुगम आवागमन हेतु बनाए जा जा रहे केनाल रोड निर्माण का कार्य अब फिर से गति पकडऩे लगा है। निगम क्षेत्र में बन रहे सड़क किनारे हराभरा वातावरण के साथ रात्रि में आने जाने वालों के लिए डिवाइडर के बीच पर्याप्त रोशनी होगी। सडक किनारे टहलने के लिए फुटपाथ बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। 3 किमी लंबी बनने वाली यह रोड वार्ड 31 दुर्गा मंदिर, वार्ड 32 न्यू खुर्सीपार, वार्ड 33, वार्ड 34, वार्ड 35 वार्ड 36, वार्ड 37 होते हुए नंदिनी रोड से जुड़ेगा। अभी वर्तमान में आईटीआई रोड तक काम पूर्ण हो चुका है।
    केनाल रोड की खासियत-
    जोन 04 के सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि केनाल रोड की चौ?ाई 25-25 फीट है जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी। डिवाईडर के बीचों बीच रात्रि में रौशनी के लिए प्रकाश व्यवस्था और हरियाली बनाए रखने के लिए पौधे रोपे जाएंगे। 28.86 करोड़ की लागत से बनने वाले केनाल रोड शहर के बेहतर सड़कों में से एक होगा। स?क के दोनो किनारे वृक्षारोपण तथा पानी निकासी हेतु दोनो ओर नाली निर्माण किया जा रहा है, नाली के उपर 2- 2 मीटर चौड़ा कलरफूल टाईल्सयुक्त फुटपाथ निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों का मार्निंग वॉक हो सकेगा इसमें 2.50 किमी तक कार्य पूर्ण हो चुका है। केनाल रोड को सिंचाई विभाग के माईनर केनाल समानांतर निर्माण किया जा रहा है। सीवर लाईन एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाए गए विद्युत पोल के कारण हुए अवरोध को 2.50 किमी पूर्ण करते हुए व्यवस्थित किया जा चुका है, शेष अन्य कार्य जुलाई अंत तक पूर्ण किया जाना संभावित है।
    3 किमी बनने वाले केनाल रोड निर्माण में कुल 523 अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे, जिसमें 446 पूर्णत: आवास, 18 आवास सह व्यवसाय एवं 59 व्यवसायिक दुकान थे, जिन्हें आंशिक अथवा पूर्ण रूप से हटाए गए। पूर्ण रूप से प्रभावित 142 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत मकान आबंटित कर व्यवस्थापित किया गया है।
    केनाल रोड से होगा लाभ
    भिलाई निगम क्षेत्रांगर्त बन रहे केनाल रोड की लंबाई 3 किमी है, यह रोड निगम क्षेत्र के 7 वार्डों से होकर नंदिनी रोड में मिलेगा। इससे वार्डों के करीब डेड लाख लोगों को आवागमन हेतु बेहतर सुविधा मिलेगी। नेशनल हाइवे की भीड से निजात मिलने के साथ साफ सुथरी, सुंदर और चौड़ी सडक निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए वरदान साबित होगी। टाउनशिप से आने वालों को सीधा ओव्हर ब्रिज होते हुए डबरापारा चैक होते हुए भिलाई -3 एवं हथखोज जाने के लिए केनाल रोड बेहतर माध्यम होगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्द सेना समाज सेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री नरेश भोयर एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष कमलेश देवांगन के नेतृत्व में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में हिन्द सेना की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय चिकित्सालय में किया गया । श्री भोयर ने उपस्थित हिन्द सैनिको से कहा कि आपका दान किया हुआ रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को यहां से उपलब्ध कराया जाएगा। रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है,यही वजह है कि इसे 'महादानÓ कहा जाता है,आपके रक्त की बूंद का हर कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है, इसकी कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए हिन्द सेना की ओर से वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती,पुण्य तिथियों में सम्पूर्ण भारत में युवाओ में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
    आजके इस रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जी.जगन्नाथ ,विनोद भारती ,सुरेश पाटले ,डॉ यशवंत साहू ,अरशद अली ,मुकेश शिवारे ,हरीश साहू ,यशवंत यादव ,संतोष राव,भूपेंद्र मानिकपुरी,रोहित तिवारी राहुल तिवारी ,पीयूष कुमार ,सूरज गेंड्रे ,बॉबी लडवाल ,अक्षय लडवाल,कमल नेवारे ,हरी कहर ,शिव डोंगरे ,यमन तांडी ,गुल्लू नायक ,दिलीप बागड़े ,सचिन भोजेकर ,दिनेश कुमार ,प्रदीप बाघ ,विनोद लडवाल,सोनू लडवाल,विकास अल्बर्ट ,जगनाथ कुमार,संजय साहू ,जॉन डिसूज़ा ,अक्षय महतो ,यशवंत यादव ,अयूब जाल ,आकाश बाघ ,राजू सागर ,जगबंधु बाघ ,आकाश जैन,अमन सिंह ,राकेश नायक ,प्रकाश यादव,दीपक विश्वास,योगेश देशमुख,ईश्वर सिंह,पवन वर्मा,दिनेश चकोले ,श्याम यादव,अवधेश सिंह,रोबर्ट डिसूज़ा,अंजलि दास,अवतार सिंह,बादल सिंह ,गुरजीत सिंह सहित हिन्द सैनिक उपस्थित थे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत के विभिन्न शहरों में गुरुदेव श्री रतन मुनि महाराज के प्रति आस्था एवं श्रद्धाभाव रखने वाले श्रद्धालुओं ने आपने अपने निवास स्थान में सामूहिक सामायिक व्रत का पालन करते हुए रतन मुनि जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामनाओं के साथ 71 वा दीक्षा संयम दिवस अपने अपने निवास स्थान में मनाया।
    ऋषभ कॉलोनी जहां रतन मुनि जी महाराज विराजमान है वहां श्रमण संघ दुर्ग के कुछ वरिष्ठ श्रावको की उपस्थिति में संक्षिप्त गुणानुवाद सभा सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर जिला प्रशासन द्वारा लागू नियमों का पालन करते हुए आयोजित हुई सुबह से ही रतन मुनि महाराज के दर्शन वंदन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा और क्रमबद्ध तरीके से गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में आषाढ़ दशमी विक्रम संवत 2007 को आपने योगीराज मंगल चंदजी महाराज से शिक्षा एवं दीक्षा ग्रहण की और आज 70 वर्ष दीक्षा के संयमी जीवन का संपन्न किया इन 70 वर्ष में रतन मुनि को मानने वाले लोग देश के विभिन्न शहरों में निवासरत है दीक्षा के पश्चात आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी मधुकर मुनि के सानिध्य का भरपूर लाभ मिला । उन के सानिध्य में रतन मुनि महाराज जैन धर्म की विभिन्न साधनाओं को अंगीकार किया और छोटे बड़े 100 से अधिक सहित कि आपने रचना की । आज गुणानुवाद सभा को उप प्रवर्तक डॉक्टर सतीश मुनि एवं आदित्य मुनि ने भी संबोधित करते हुए गुरु का उनके ऊपर उपकार को वह जीवन पर्यंत नहीं चुका पाएंगे।
    ऋृषभ कालोनी में आज रतन मुनि महाराज का मंगल पाठ संपन्न हुआ जिसमें जैन धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रखने वाले श्रावक श्राविका विशेष रूप से उपस्थित रहे आज के गुणानुवाद सभा में निर्मल बाफना टीकम छाजेड़ प्रवीण श्री श्री माल तथा श्रमण संघ महिला मंडल में अपनी भावनाएं व्यक्त की इस अवसर पर पारसमल संचेती सुरेश लुनिया विजय कर्णावट प्रेम चोरडयि़ा विनय देशलहरा प्रकाश कांकरिया नितिन संचेती अमित बाघमार अशोक झामण संदीप वैद्य रमेश बाघमार सहित श्रमण संघ परिवार के सदस्य विशेष रुप से उपस्थित थँ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तार महाविद्यालय दुर्ग में ऑनलाईन शिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के दौर में शिक्षण संस्थाएं काफी प्रभावित हुई है। नियमित पाठ्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाऊन के समय उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्नातकोत्तार कक्षाओं के पाठ्यक्रम ऑनलाईन माध्यम से पूर्ण किए गए। प्राध्यापकों ने घर से ही विडियों लेक्चर तैयार कर पोर्टल एवं वेबसाईट में अपलोड किए है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि ऑनलाईन मे ं शिक्षकों को भी कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हींं बातों को फोकस करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय-विशेषज्ञ प्रों विकास पंचाक्षरी ने पावर प्वाईन्ट के जरिए ऑनलाईन शिक्षण की बारिकियां बतलाई।
    उन्होंने विडियों को लेकर तैयार करने के विभिन्न प्रकारों का सविस्तार वर्णन करते ह ुए बताया कि वीडियो लेक्चर का े कैसे जीवतं और रूचिकर बनाया जावे। विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री असानी से एवं रूचिपूर्ण ढंग से समझा सकें इसके लिए कौन-कौन से टूल्स का हम उपयोग करेगेें। विभिन्न एप्प के माध्यम से ल ेक्चर की रिकार्डि ंग एवं बेहतर प्रस्तुतीकरण को असानी से समझाया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision