Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

शौर्यपथ

शौर्यपथ

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$description in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 59

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने आज निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी के साथ बैठक कर अहम विषयों पर चर्चा की। महापौर देवेंद्र यादव ने निगम कमिश्नर से चर्चा में कहा कि बाहर से आ रहे मजदूरों को जहां रखा जा रहा है। वहां उनके लिए रखने खाने की बेहतर व्यवस्था की जाए। साथ ही जो भिलाई निगम क्षेत्र के कंटेंटमेंट जोन है वहाँ सेनेटाइजेसन और फॉगिंग की जाए। साथ ही बाहर से आने वाले मजूदर को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस पर कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि वे बाहर से आ रहे मजूदरों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। सभी के लिए सुबह नाश्ता के बाद दोपहर में भोजनए शाम को चाय नाश्ता और रात में भोजन कीव्यवस्था की गई है।
इसके अलावा सभी जगह मनोरंजन के लिए एलईडीए रेडियों भी लगाया गया है। इसके अलावा शहर के जरूरतमंद लोगों को भूखा न सोना पड़े। इसके लिए भी निगम प्रशासन द्वारा दान दाताओं ने जो राशन आदि दान में दिए है। उन दान के राशनों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को राशन से लेकर सेनेटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराया गया है।
कमिश्नर ने महापौर को बताया कि शहर के सभी कंटेंटमेंट जोन का पूरी तरह से सेनेटाइजेसन किया जा रहा है साथ ही फॉगिंग भी किया जा रहा है। इससे पहले भी निगम प्रशासन शहर के सभी वार्ड को सेनेटाइजेसन कर चुके। जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
जरूरतमंद लोग के साथ ही बाहर से आ रहे मजदूर व विद्यार्थियों के लिए चिंता जाहिर की है साथ ही उन्हें कोई परेशानी न हो। इसकी भी व्यवस्था करने के लिए चर्चा की है। महापौर देवेंद्र यादव और निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने शहर के प्रत्येक नागरिक से अपील की है वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही कोरोना वायरस से बचने सरकार के निर्देश का पालन करे। लापरवाही न बरतें और सभी अपने घर मे ही रहे।

दुर्ग / शौर्यपथ / आदित्य नगर दुर्ग के निवासियों के व्दारा आज रोहित रंगारी के नेतृत्व में दुर्ग ए.डी.एम.रविराज ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर आदित्यनगर स्थित कुषाभाउ ठाकरे क्वारंटाइन सेंटर को शहर के किसी अन्य अन्यंत्र स्थान पर स्थानांतरित करवाने की मांग की गई।
ज्ञात होगा कि कुषाभाउ ठाकरे क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे हुए लोगों में 2 व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जिससे आदित्यनगर, जवाहर नगर, आशानगर, शिवाजी नगर, शांति नगर, कैलाश नगर घनी आबादी वाले मुहल्लों में दहषत का वातावरण आसपास के लोगों में पनप गया है। जिससे लोग काफी डरे हुए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए रोहित रंगारी ने बताया कि दुर्ग ए.डी.एम.ठाकुर से तत्काल इस गंभीर समस्या से निजात दिलवाने की बात कही। ज्ञापन सौंपनेवालों में अमित देवांगन पार्षद, राकेष ठाकुर समाजसेवी, गणेष यादव, दीनानाथ गुप्ता, अजय जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी, राजा पांडेय, संजय अन्थोनी, शरद देवांगन, राजू सिंह, युवराज ठाकुर, अषोक साहू, टी.वी.एस.राव आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

शौर्यपथ लेख / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के पास ऐसे कई लोगो के आवेदन आ रहे होंगे जो अन्य प्रदेशो में फसे हुए है और वापसी आना चाहते है . छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कोरोना का कहर नहीं है . प्रदेश सर्कार हर कदम फूंक फुक कर रख रही है कि कही से भी कोई गलती ना हो जाए ऐसे में अन्य प्रदेशो में पढाई के लिए गए छात्रों के परिजन चिंतित है कि उनके बच्चे लॉक डाउन में फसे हुए है और कैसे रह रहे होंगे . ऐसे ही मामलो में राजस्थान कोटा में शिक्षा के लिए गए बच्चो की संख्या ज्यादा है जिन्हें वापसी लाने का काफी दबाव था साथ ही कोरोना संक्रमण जो अभी छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर है उसे भी नियंत्रण करना ज़रूरी है . 
सभी बातो को ध्यान में रखते हुए एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण से दूर रखने का सफल प्रयास करते हुए प्रदेश सरकार ने राजस्थान से प्रदेश के बच्चो को वापस लाने का फैसला किया एवं साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सुरक्षा हेतु बच्चो को प्रदेश के अलग अलग शहरो में 14 दिन के लिए क्वारेंटाईन करने का फैसला लिया जो कि स्वस्थ समाज के लिए भी हितकारी है किन्तु जो परिजन अभी तक बघेल सरकार से बच्चो को प्रदेश में लाने के लिए निवेदन कर रहे थे वही परिजन आज जिद पर अड़े है कि कि बच्चो को घर ले जायेंगे . अभी तक जब 30 दिनों से दुरस्त प्रदेश( लगभग 1400 किलोमीटर दूर ) में थे तब मुख्यमंत्री से और प्रशासन से निवेदन कर रहे थे और जब बच्चे प्रदेश में गृह निवास से लगभग 200 किलोमीटर दुर है तो अब घर लाने के लिए प्रशासन के फैसले पर कई परिजन ऊँगली उठा रहे है है इसे ही कहते है नेकी करो और बुराई मोल लो वो भी उस समय जब सिर्फ कोटा में ही नहीं पुरे भारत में प्रदेश के कई हजार बच्चे फसे हुए है क्या परिजनों को मुख्यमंत्री का आभार नहीं मन्ना चाहिए कि कम से कम उनके बच्चे प्रदेश में है और 14 दिनों बाद घर में भी आ जायेंगे . 
( शरद पंसारी , संपादक शौर्यपथ दैनिक समाचार )

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 269

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)