
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
श्रीनगर / शौर्यपथ / जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक के बाद एक लगातार दो मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराए हैं. ये आतंकी हाल ही में हुई एक नागरिक और एक पुलिस अधिकारी की हत्याओं में कथित रूप से शामिल था. एक पुलिस अधिकारी ने आतंकी के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना दी है.
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया जिसमें तीन घंटे के भीतर दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, पुलवामा और श्रीनगर में दो आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का सफाया हो गया. ये आतंकी हाल ही में श्रीनगर में एक नागरिक और एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल थे."
पहला ऑपरेशन पुलवामा के वहीबग इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "गांव में छिपे आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था लेकिन उसने समर्पण की बजाय सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. इसके बीद हुई मुठभेड़ में शाहिद बशीर शेख के रूप में पहचान किया गया आतंकवादी मारा गया."
पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकवादी 2 अक्टूबर को श्रीनगर के बटमालू में मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था. वह नागरिकों को धमकाने, डराने और मारने के अलावा स्थानीय लोगों में आतंक पैदा करने के लिए भी जिम्मेदार था.
श्रीनगर के हमदनिया कॉलोनी बेमिना इलाके में दूसरे ऑपरेशन में श्रीनगर पुलिस ने एक ऑपरेशन में दूसरे आतंकी तंज़ील अहमद को ढेर कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हाल ही में आतंकी गुटों में शामिल हुआ था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा था. वह 12 सितंबर को श्रीनगर के खानयार में हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर अर्शीद अशरफ की हत्या में शामिल था.
पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में आठ मुठभेड़ों में 11 आतंकवादी मारे गए हैं. हाल के सप्ताहों में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के हमलों में अचानक तेजी आई है, जिनमें ज्यादातर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं. कश्मीर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच हुए आतंकी हमलों में सात लोग मारे गए हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
