Google Analytics —— Meta Pixel
May 30, 2026
Hindi Hindi

महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा की सरकार : मुख्यमंत्री बघेल का जबरदस्त राजनीति कटाक्ष Featured

  • rounak group

  रायपुर । शौर्यपथ । राजनीतिक पार्टियां नैतिकता की बात करती है तो सुनकर थोड़ा अजीब लगता है एक तरफ केंद्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी अन्य दलों के सरकारों पर रेवरिया बांटने का आरोप लगा रही है वही देखा जाए तो मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा मुफ्त की योजनाओं का अंबार लग गया है अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री के पद के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का नाम फाइनल होने के बाद प्रदेश में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा डबल इंजन की सरकार का आरोप लगाकर कटाक्ष किया जाने लगा किंतु वही अगर देखा जाए तो महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के चलते अब प्रदेश में एक मुख्यमंत्री और दो मुख्यमंत्री के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है ।  2018 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से सरकार बनी थी किंतु लगातार राजनीतिक उलटफेर के चलते पहले शिवसेना दो फाड़ हुई और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने एवं भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर महाराष्ट्र की सरकार चलाने लगे अब एक बार फिर राजनीतिक उलटफेर के चलते एनसीपी में दो फाड़ हुआ और महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी से अलग हुए अजित पवार उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर शिवसेना शिंदे गुट,भाजपा के साथ शामिल हो गए । 

  महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे उलटफेर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं आ जैसे ऑटो रिक्शा हो 3 चक्के वाला शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे का चेहरा उतरा हुआ था सीएम बघेल ने कहा कि आज की जो घटना है आने वाले घटनाक्रम के संकेत दे रहा है मतलब अभी और बहुत कुछ बदलाव होगा ।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)