August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    थमा प्रचार 07 मई को मतदान , लोकतंत्र का महापर्व पहुंचा तीसरे चरण में Featured

    • doing of business

    12 राज्यों की 94 सीटो पर वोटिंग , कई दिग्गजों के भाग्य का जनता करेगी फैसला

       नई दिल्ली / एजेंसी / लोकतंत्र के महापर्व में 07 चरणों में देश की नई सरकार का फैसला आम जनता करेगी . देश में तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर 5 मई की शाम को थम गया . सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं. चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है. चुनाव के वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी.
    देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है. जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है. तीसरे चरण की वोटिंग के चलते 5 मई को शाम 05 बजे चुनाव प्रचार थम गया और 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
    तीसरे चरण में इन दिग्गजों का होगा भाग्य का फैसला ...
    तीसरे चरण के चुनाव में अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों का फैसला होगा. अब तक देश में लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ, फिर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ, जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीटो पर मतदान होंगे. जिसके साथ हूलोक्सभा के ५४३ सीटो में से ५८४ सेतो पर मतदान संपन्न हो जायेगा . जिसके बाद 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, 1 जून को सातवें चरण के मतदान होंगे. 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

    किन राज्यों में होंगे मतदान
    05 मई को शाम 05 बजे तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया . सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं.चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है. तीसरे चरण में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर. हालांकि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है. अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है.
    तीसरे चरण के लिए मतदान के बाद 7 मई को जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी…उनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है…वो गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. मध्यप्रदेश में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है. इनके अलावा उत्तरप्रदेश में मुलायम परिवार की डिंपल यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी मंगलवार को होगा. महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में बंद हो जाएगा.

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision