August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बीजिंग चीन से संबंधित 118 ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के निर्णय से किसी भी पक्ष को कोई फायदा नहीं होगा. चीन की सरकार ने बृहस्पतिवार को यह राय प्रकट की. चीन की सरकार ने कहा कि इस निर्णय से भारतीय उपयोक्ताओं के साथ-साथ चीन की कंपनियों को भी नुकसान होगा. उसने कहा कि यह कदम विश्व व्यापार संगठन नियमों का उल्लंघन है. भारत ने बुधवार को लोकप्रिय खेल ऐप ‘पबजी' समेत चीन से संबंध रखने वाले अतिरिक्त 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया. इसकी वजह राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा और डेटा की गोपनीयता से जुड़ी चिंता है. भारत अब तक चीन से जुड़े कुल 224 ऐप पर प्रतिबंध लगा चुका है. ताजा कदम पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ फिर से सीमा तनाव बढ़ने के बाद उठाया गया है.
    चीन के वाणिज्य मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा, ‘भारत सरकार ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा' की अवधारणा का दुरुपयोग किया और चीन की कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण प्रतिबंध उपायों को अपनाया. यह विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन है और उसकी प्रासंगिकता को कम करता है. चीन भारत से उसकी गलत प्रक्रियाओं को सुधारने का आग्रह करता है.'
    सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन ने फेंग के हवाले से कहा, ‘चीन-भारत के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग दोनों के लिए लाभकारी है. चीन उम्मीद करता है कि दोनों देश बड़ी मुश्किल से तैयार हुए सहयोग माहौल को संयुक्त तौर पर बनाए रखेंगे. साथ ही चीन की कंपनियों समेत अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और सेवा प्रदाताओं के लिए खुला व निष्पक्ष कारोबारी माहौल तैयार करेंगे.'
    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इन उच्च प्रौद्योगिकी वाली, उपयोग में सुगम और लोकप्रिय ऐप को प्रतिबंधित कर भारत ने सबसे पहले भारतीय उपयोक्ताओं के अधिकार व हितों का नुकसान किया है. इससे चीन की कंपनियों के हितों को भी नुकसान पहुंचा है. इस कदम से किसी को लाभ नहीं हुआ है.'
    उन्होंने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उसी दिन भारत के चीनी ऐप पर प्रतिबंध का उदाहरण देते हुए अन्य देशों से भी उसका अनुसरण करने को कहा. ‘इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या इसे लेकर भारत व अमेरिका के बीच कोई बातचीत हुई है और इसमें कोई संबंध है.
    चुनयिंग ने कहा, ‘लेकिन एक देश के तौर पर भारत पुरातन सभ्यता है और इतनी समझदार है कि उसे डर्टबॉक्स, प्रिज्म, इरिटेंट हॉर्न, मस्कुलर और समुद्री इंटरनेट केबल की टैपिंग के बारे में पता होना चाहिए. भारत पूरी तरह जानता है कि अमेरिकी नीतियों और गतिविधियों को लेकर वह (अमेरिका) कितना साफ-सुथरा या गलत है.' लद्दाख पर सीमा तनाव से जुड़े संदर्भों को दरकिनार करते हुए चुनयिंग ने कहा, ‘स्वतंत्रता अनमोल है. हमें उम्मीद है कि भारत इस पर टिका रहेगा. कोई भी निर्णय अल्पकालिक लाभ को ध्यान में रखकर नहीं लिया जाना चाहिए, जो दोनों देशों और उनके लोगों के दीर्घकालिक हितों को नुकसान पहुंचाए.'
    उन्होंने ध्यान दिलाया कि दोनों देश पड़ोसी हैं और दोनों को अपनी सभ्यताओं पर गर्व है. दोनों देशों के रिश्ते 1,000 साल पुराने हैं. भारत के नोबल पुरस्कार प्राप्त कवि रविंद्र नाथ टैगोर, योग और दंगल जैसी भारतीय फिल्म चीन में बेहद लोकप्रिय है. चुनयिंग ने कहा, ‘हम दुनिया को गलत समझते हैं और कहते हैं कि इसने हमें धोखा दिया.'

    सेहत / शौर्यपथ /क्‍या आप देर तक मोबाइल पर सोशल मीडिया स्‍क्रॉल करती रहती हैं? आप हां कहें या न, हम जानते हैं कि इस समय 90 फीसदी से ज्‍यादा लोग यही करते रहते हैं। बदले हुए लाइफस्‍टाइल ने लोगों को इतना नहीं बदला था, जितना कोविड-19 ने बदल दिया। अब लोग रात देर तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। पर मम्‍मी से मुझे हमेशा इस बात पर डांट पड़ी है।
    मैं अकसर ऐसी रिसर्च ढूंढती रहती हूं, जिनमें यह साबित हो सके कि रात देर तक जागना भी फायदेमंद होता है और सुबह देर से उठने वाले लोग ज्‍यादा इंटेलीजेंट और स्‍मार्ट होते हैं। दुर्भाग्‍यवश मुझे अब तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं मिल पाई है। अगर आपको मिले तो प्‍लीज मुझे जरूर बताइएगा।
    वर्क फ्रॉम होम का हैक्टिक वीक बिताने के बाद मैं सोच ही रही थी कि आज देर तक सोती रहूंगी। पर मम्‍मी की वही पुरानी आदत – कि सुबह जल्‍दी उठो, सुबह जल्‍दी उठने से माइंड फ्रेश रहता है, गार्डन में जाओ, थोड़ा हरे पेड़-पौधों को निहारो, योग और व्‍यायाम करो।
    ओह् भगवान! मम्‍मा को कौन समझाए। तो इस बार मैंने सोचा कि मैं कुछ ऐसा ढूंढती हूं जिससे पता चल सके कि वीकेंड पर देर तक सोने के कितने फायदे होते हैं। और ढूंढते-ढूंढते मुझे फि‍नलैंड यूनिवर्सिटी की यह रिसर्च मिली। यह रिसर्च तो बिल्‍कुल मम्‍मी की हां में हां मिलाने वाली थी। जिसने डाटा के साथ बताया कि सुबह जल्‍दी उठकर हम अपनी सेहत के लिए कितने मददगार हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
    सुबह जल्‍दी उठना होता है फायदेमंद
    फिनलैंड स्थित आउलू यूनिवर्सिटी के हालिया अध्ययन में बिल्‍कुल मेरी मम्‍मी वाली नसीहत दी गई है। इसके शोधकर्ताओं के मुताबिक सूरज की पहली किरण के साथ बिस्तर छोड़ देने वाले लोग दिन भर ज्यादा तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करते हैं। इससे वे शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय तो रह ही पाते हैं, साथ ही उनमें स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का उत्पादन भी घटता है।
    ब्‍लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल रहता है कंट्रोल
    दोनों ही चीजें वजन के साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखने के लिए अहम मानी जाती हैं। सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को काम में मन लगाने में भी आसानी होती है। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ती है और प्रमोशन व वेतनवृद्धि की गुंजाइश बढ़ जाती है।
    पॉल हिग्स के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने सुबह जल्दी और देरी से उठने वाले लोगों की शारीरिक गतिविधियां आंकी। इस दौरान जल्दी बिस्तर छोड़ने वाले प्रतिभागी ज्यादा सक्रिय नजर आए। पुरुषों की सेहत पर इसका आधे घंटे की चहलकदमी जितना फायदा दिखा।
    वर्कआउट जितना फायदा देता है सुबह जल्‍दी उठना
    महिलाओं को 20 मिनट की कसरत जितना फायदा मिला। उधर, देर से जगने वालों में आलस्य का भाव ज्यादा दिखा। इस कारण उनमें मोटापे, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी अधिक दर्ज किया गया।
    इस अध्ययन के नतीजे तो ‘स्कैंडिनेवियन जर्नल ऑफ मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स’ के हालिया अंक में प्रकाशित किए गए हैं। पर आपने क्‍या सोचा गर्ल्‍स!

    सेहत / शौर्यपथ / वर्क फ्रॉम होम हो या फिर वर्क फ्रॉम ऑफिस, दोनों में थकावट हो जाती है। खासतौर पर डेस्क जॉब में आपके दिमाग और आंखो पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। वहीं, लैपटॉप और मोबाइल पर समस्या और भी बढ़ जाती है। आपको अगर थकावट के साथ हमेशा शरीर में दर्द की शिकायत रहती है, तो आप शवासन करना शुरू कर दें।
    कैसे करें शवासन
    शवासन में बस लेटना होता है।सबसे पहले घर का वह कोना तलाशें जहां शांति हो।
    अब वहां एक आसन या चटाई बिछा लें और पीठ के बल लेट जाएं।
    दोनों हाथों को शरीर से कम से कम 5 इंच की दूरी पर करें।
    दोनों पैरों के बीच में भी कम से कम 1 फुट की दूरी रखें।
    हथेलियों को आसमान की तरफ रखें और हाथों को ढ़ीला छोड़ दें।
    शरीर को ढीला छोड़ दें।
    आंखों को बंद कर लें। अब हल्की-हल्की सांस लें।
    पूरा ध्यान अब अपनी सांसों पर केंद्रित करें।
    शवासन के लाभ
    जैसा कि शुरुआत में ही बताया गया यह आसन तनाव को दूर करता है।
    उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, दिल की बीमारी वगैरह में भी इस योगासन से लाभ होता है।
    इस योगासन से शरीर की थकान भी दूर होती है और मन को शांति मिलती है।
    शवासन करने से याददाश्त, एकाग्रशक्ति भी बढ़ती है।.
    इसके साथ ही सबसे जरूरी है कि आप मोबाइल, टीवी आदि गैजेट्स का इस्तेमाल अपनी जरूरत तक ही सीमित रखें, मतलब की अपना टाइम पास करने के लिए कभी गैजेट का इस्तेमाल न करें। इससे हमारा दिमाग कमजोर होता जाता है क्योंकि हम हर बात के लिए गैजेट का इस्तेमाल करते रहते हैं।

    खाना खजाना / शौर्यपथ / अंडा नें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है साथ ही इसे खाने से काफी समय तक पेट भरा रहता है। अंडे में प्रोटीन, आयरन से भरपूर होता है। वेट लॉस डाइट में अंडा खाने का मतलब है आप बिना अपने शरीर को कमजोर किए वजन भी घटा रहे है और आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट भी मिल रहे हैं।
    अंडे के पोषक तत्व
    अंडे में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन्स, प्रोटीन आदि कई पोषक तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए है बहुत उपयोगी है। खासतौर पर अंडे का जो सफेद भाग होता है उसमें 90% पानी और 10% प्रोटीन पाया जाता है। अंडे में जो सबसे पोषक तत्व ज़्यादा मात्रा में होता है उसे जर्दा कहते हैं।
    स्क्रैम्बल्ड एग
    स्क्रैम्बल्ड एग बनाने में बहुत आसान है ये वजन घटाने के साथ आपको हेल्दी भी रखता है। साथ ही इस आप फ्रूट्स, कच्ची सब्जियां किसी के साथ भी खा सकते हैं।
    ऑमलेट
    ऑमलेट अंडे की सबसे आम रेसिपी है। इसे आप अपने हिसाब से बना सकते हैं। ऑमलेट को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप पनीर और सब्जियां भी डाल सकते हैं।
    एग बिद बीन्स
    बीन्स प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसे आप अंडे के साथ बना सकते हैं। इसे साथ में बनाएं और खाएं। इसे खाने से काफी समय तक भूख नहीं लगती।
    अंकुरित सलाद के साथ एग
    अंकुरित सलाद के साथ एग आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है और साथ ही आपको वजन घटाने में भी मदद करता है। यह खाने में टेस्टी और कैलोरी फ्री भी होता है।

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / आचार्य चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ ही कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र किया है। जिसमें सफलता से लेकर स्वभाव और धनवान बनने के बारे में बताया है। कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी उसके मनचाही सफलता नहीं मिलती है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कहा कि सफलता हासिल करने के लिए हर व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    सम्मान लेने से पहले देने की आदत-
    चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति मान-सम्मान चाहता है। व्यक्ति समाज में मान-प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए कई जतन करता है। लेकिन समाज में आदर मिले यह जरूरी नहीं है। चाणक्य कहते हैं कि सम्मान लेने से पहले सम्मान देने की आदत डालनी चाहिए। नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि सम्मान मांगने से नहीं मिलता है। हर व्यक्ति को दूसरों को सम्मान की निगाह से देखना चाहिए।
    स्वार्थ के लिए न बदलें स्वभाव-
    चाणक्य कहते हैं कि लाभ या स्वार्थ के लिए व्यक्ति को कभी अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। हर व्यक्ति को समान बर्ताव और आचरण करना चाहिए। लाभ के लिए अनुशासन को नहीं भूलना चाहिए। जो व्यक्ति लाभ के लिए ऐसा करते हैं उन्हें समाज में अपमान झेलना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि जो कार्य मानव हित में हो वहीं व्यक्ति को करने चाहिए।
    हमेशा आचरण अच्छा रखें-
    चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को दूसरों के साथ व्यवहार को लेकर काफी सजक और सर्तक रहना चाहिए। व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, इस बात पर भी सफलता निर्भर करती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सदैव विनम्र स्वभाव का होना चाहिए। जिस व्यक्ति के स्वभाव में यह गुण होता है वह जल्द सफलता हासिल करता है।
    ये 4 बातें ही तय करती हैं कि आपको सफलता मिलेगी या नहीं?
    आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन जीने के तरीके से लेकर सफलता तक के बारे में कई बातें बताई हैं। इन बातों को अपनाकर आगे बढ़ने वाले व्यक्ति जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सफलता को हासिल करने के लिए भी कुछ बातों का जिक्र नीति शास्त्र में किया है। अगर आप भी चाणक्य नीति को अपनाकर करना चाहते हैं सफलता हासिल, तो जानिए कौन-सी हैं वो बातें-
    1. आचार्य चाणक्य कहते हैं व्यक्ति का अनुशासित होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अनुशासन में रहता है, वह सफलता जल्दी हासिल करता है। बिना अनुशासन कामयाबी को हासिल करना बेहद मुश्किल होता है।
    2. चाणक्य कहते हैं कि डर को कभी भी खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। जो व्यक्ति जीवन में चुनौतियों से घबराता है, उसे सफलता हासिल करने में समय लगता है। चाणक्य कहते हैं कि वही व्यक्ति सफल होता है जो जोखिम भरे निर्णय के लिए तैयार रहता है।
    3. नीति शास्त्र के अनुसार, किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले खुद से तीन सवाल जरूर पूछने चाहिए। मैं इसे क्यों कर रहा हूं, क्या इस कार्य को पूरा कर पाऊंगा और इसका परिणाम क्या होगा। इन तीनों सवालों के संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही कार्य की शुरूआत करनी चाहिए।

    4. किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी प्लानिंग करना जरूरी होता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे कार्य में आने वाली मुश्किलों का हम आसानी से सामना कर पाते हैं और जल्द सफलता हासिल करते हैं।

     

    धर्म संसार / शौर्यपथ / हममें से बहुत से लोग क‍िसी ना क‍िसी तरह के कर्ज में दबे रहते हैं। उनके जीवन में कर्ज की समस्‍या एक बड़ी बाधा के रूप में स्‍थ‍िर हो जाती है। ज्‍यो‍ति‍षीय दृष्‍ट‍ि से कर्ज क‍िसी से व्‍यक्‍ति‍गत रूप से लि‍या गया हो या बैंक से, व्‍यक्‍त‍ि की कुंडली में छठे भाव और मंगल के पीड‍ि़त होने पर ही अध‍िक परेशानी पैदा होती है। जि‍न लोगों की कुंडली में छठे भाव में पाप ग्रहयोग बने होते हैं या मंगल बहुत ही पीड़ि‍त होता है तो ऐसे लोग जीवन में अध‍िकांश समय कर्ज की समस्‍या से घ‍िरे रहते हैं। ज्‍योति‍ष में कर्ज से मुक्‍ति‍ के लि‍ए अनेक उपाय सुझाए गए हैं। इन्‍हें करने से सकारात्‍मक पर‍िणाम म‍िलते हैं।

    यह उपाय करि‍ए
    - प्रत‍िद‍िन ऋणमोचन मंगल स्‍तोत्र का पाठ कर‍िए।
    -घर के पूजा स्‍थल में मंगल यंत्र की स्‍थापना करें और मंगल मंत्र की तीन माला रोज जाप करें। मंत्र है ऊं क्राम क्रीम क्रोम स: भौमाय नम:।

    -प्रत्‍येक मंगलवार गाय को गुड़ अवश्‍य ख‍िलाएं।
    -हर मंगलवार को हनुमान जी को चोला अवश्‍य चढ़ाएं।

    शौर्यपथ / सनातन धर्म में शगुन और अपशगुन मानते हैं। मान्यता है कि अगर कोई शुभ कार्य के लिए घर से निकले और बिल्ली रास्ता काट दे या कोई छींक दे तो यह अपशगुन होता है। हालांकि अभी तक इन बातों का वैज्ञानिक तर्क नहीं है, लेकिन कई शगुन और अपशगुन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ शुभ संकेत और अपशगुन कौए से भी जुड़े हुए हैं। पिृतपक्ष में दौरान कौए को ग्रास दिया जाता है। मान्यता है कि कौए पितर का रूप होते हैं। जानिए कौए से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में-
    अगर सुबह-सुबह घर के बाहर कौआ बोलता हुआ दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि कोई मेहमान घर आने वाला है। यह धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि का भी संकेत माना जाता है।
    माना जाता है कि अगर कौआ किसी महिला पर बैठ जाता है तो उसके पति के जीवन में मुश्किलें आने वाली हैं। इसके अलावा कौए को तेज आवाज में सुनना और पंख फड़फड़ाते हुए देखना भी अपशगुन माना जाता है।
    अगर रास्ते में कौआ आपको पानी पीता हुआ दिखाई दे तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि कौए को पानी पीते हुए देखना सफलता का भी संकेत माना गया है।
    अगर कौआ चोंच में रोटी का टुकड़ा दबाए हुए नजर आता है तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है।
    मान्यता है कि अगर पीछे की ओर से कौए की आवाज सुनाई देती है, तो परेशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं। कौए का भूमि पर चोंच मारते हुए देखना भी शुभ संकेत माना गया है। कहते हैं कि यह धन लाभ का संकेत होता है।
    घर की अचानक कौए का झुंड आकर तेज आवाज में बोलने लगे तो यह अपशगुन माना जाता है। घर की छत पर कई कौए बैठ जाएं तो यह संकट का संकेत है।

    खेल / शौर्यपथ / भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूएई में शिफ्ट किए गए आईपीएल को शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। 19 सितम्बर से पिछली बार की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और सीएसके को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। प्रैक्टिस करने के मामले में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) की टीम सबसे आगे है। इस टीम ने अन्य टीमों के मुकाबले सबसे पहले ट्रेनिंग शुरू की। इस कड़ी में कप्तान विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दमदार कैच लेते दिख रहे हैं।
    आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट डाइव लगाकर कैच की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह बहुत ही शानदार कैच था और जिसने भी देखा, वो बिना तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। वीडियो में विराट शुरुआत में चलते दिखते हैं फिर अचानक से कैच आता है तो वो अपने दाएं तरफ डाइव लगा देते हैं और गिरकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम देते हैं। यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह कैच दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कैच जैसा लगता है। उन्होंने हाल ही में बिल्कुल इसी अंदाज में कैच लिया था।
    बता दें कि दोनों टीमों ने यूएई पहुंचने के एक सप्ताह बाद ट्रेनिंग शुरू की है। इस दौरान टीम ने अनिवार्य एक सप्ताह के क्वारंटाइन पीरियड भी पूरा किया है। बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के अनुसार, कोई भी यूएई पहुंचने के बाद बिना क्वारंटाइन पीरियड को पूरा किए सीधा टीम से नहीं जुड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट तीन मैदानों पर खेला जाएगा। इस समय हर कोई आईपीएल शेड्यूल का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि आज शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

    खेल / शौर्यपथ / भारत के बाहर यूएई में आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। हर क्रिकेट प्रेमी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। इसके चलते टीम की प्रैक्टिस अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सीएसके टीम यूएई पहुंचने वाली सबसे पहली टीमों से एक थी लेकिन इस पूरे मामले की वजह से टीम अभी तक टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू नहीं कर पाई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नई परेशानी आ गई है।
    जैसा कि सभी जानते हैं भारत में इस साल आईपीएल का आयोजन इस वजह से नहीं किया गया क्योंकि भारत में कोविड-19 के केस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। यूएई में भी टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां संक्रमण का खतरा भारत के मुकाबले काफी कम है लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं। जिस बात का डर था अब वहीं हो रहा है। यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह चिंता का विषय है। बता दें कि पिछले दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को कोरोना वायरस के 1349 नए केस सामने आए हैं।
    यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के मुताबिक गुरुवार को पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई है उसमें 614 नए केस सामने आए हैं, वहीं 639 लोग ठीक हुए हैं। ओवरऑल देखें तो अब तक यूएई में 72154 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें से 62,668 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को यूएई के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई थी उसमें 735 नए कोरोना केस सामने आए थे। 27 मई के बाद पिछले 100 दिनों में इतने ज़्यादा केस एक दिन में कभी दर्ज नही हुए थे।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। जो भी उनसे मदद की गुहार लगाते हैं उनका काम जरूर पूरा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद से अजीबोगरीब डिमांड करते हैं। अब एक यूजर ने उनसे आइफोन की मांग की है। इस पर एक्टर ने यूजर को मजेदार जवाब दिया है।
    सोनू सूद से यूजर ने ट्वीट कर आईफोन की मांग करते हुए कहा, "सर एप्पल आईफोन चाहिए। मैंने इसके लिए करीब 20 बार ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, "मुझे भी एक फोन चाहिए और इसके लिए मैं 21 बार ट्वीट कर सकता हूं।'' सोनू सूद के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं।
    हाल ही में सोनू सूद ने राजनीति में आने के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, ''मुझे पिछले 10 साल से एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। बहुत से लोगों ने कहा कि मैं एक अच्छा लीडर बन सकता हूं, पर मैं एक एक्टर की तरह महसूस करता हूं। मुझे बहुत आगे जाना है। अभी भी मुझे बहुत सारी चीजें करनी हैं, जो मैं करना चाहता हूं। राजनीति में कभी भी प्रवेश कर सकता हूं।''
    सोनू सूद ने कहा, ''एक बार मैंने राजनीति में प्रवेश कर लिया, तो मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा, मैं यकीन दिलाता हूं कि मेरी वजह से किसी को परेशानी नहीं होगी। मैं सबकी परेशानी ठीक कर दूंगा। मैं समय भी दूंगा, इसलिए अभी मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैंने किसी भी पार्टी से पूछकर या सलाह लेकर लोगों की मदद नहीं की, मैंने ये सब अपने इच्छा से की।''

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision