
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनातनी के बीच सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे. सेना प्रमुख पूर्वी लद्दाख में सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे. पैंगोंग के दक्षिणी इलाके में हुए 29-30 अगस्त को सेना की कार्रवाई के बाद उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है. इधर पैंगोंग के उत्तर में भी तनाव बढ़ा है. फिंगर एरिया में सेना ने तैनाती में बदलाव कर अपनी रणनीतिक स्थिति मजबूत की. दोनो देशों की सेनाएं बात कर तनाव घटाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन बॉर्डर टेंशन बढ़ी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पेगोंग झील के दक्षिणी तट के आस-पास यथास्थिति को बदलने के चीन के हालिया प्रयासों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के मकसद से सेना प्रमुख का यह दौरा हो रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती का निरीक्षण कर रहे सेना के शीर्ष कमांडर जनरल नरवणे को उत्पन्न हुई स्थिति के साथ ही क्षेत्र में मुकाबले की भारत की तैयारी से अवगत कराएंगे.
एक सूत्र ने कहा, “लद्दाख क्षेत्र में सामरिक तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेह के दो दिवसीय दौरे पर हैं.”पेगोंग झील इलाके में उस वक्त तनाव बढ़ गया था जब चीन ने झील के दक्षिणी तट में कुछ इलाकों पर कब्जा करने का असफल प्रयास किया जिसके बाद भारत ने संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक एवं हथियार भेजे.
भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि चीनी सेना ने 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात को पेगोंग झील के दक्षिणी तट पर “एकतरफा” तरीके से यथास्थिति बदलने की ‘‘उकसाने वाली सैन्य गतिविधियां” कीं, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) फिर से एक दिन पहले “उकसाने वाली कार्रवाई” कर रही थी जब दोनों पक्ष के कमांडर स्थिति को सामान्य बनाने के लिए वार्ता कर रहे थे. इन प्रयासों के बाद, भारतीय सेना ने पेगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर कम से कम तीन रणनीतिक चोटियों पर अपनी उपस्थिति बढ़ा दी थी.
सूत्रों ने कहा कि एहतियात के तौर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में पेगोंग झील के उत्तरी तट पर सैनिकों की तैनाती में कुछ “फेर-बदल” भी किए गए हैं.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / लॉक डाउन के दौरान बहुत से लोगों को अपने घरों में ही बंद होकर रहना पड़ रहा है तो कुछ अपनी पुरानी जगह छोड़कर नई जगह बस गए हैं। ऐसे में कुछ लोगों में कई लोगों को मोबाइल नेटवर्क संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वे न सिर्फ अपने दोस्त और परिजन से कॉल कर बातचीज नहीं कर पा रहे हैं तो कई लोगों के जरूरी काम छूट जा रहे हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए वह वाई-फाई कॉलिंग फीचर का फायदा उठा सकते हैं।
कुछ समय पहले ही एयरटेल और जियो ने भारत में वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी और जिन फोन में यह फीचर्स पहले से मौजूद था, वे इसका फायदा उठा रहे थे। हालांकि सैमसंग और कुछ मिड रेंज के फोन को छोड़ दें तो यह फीचर गिनती के फोन में दिखाई देता था। लेकिन बीते सप्ताह रियलमी ने अपने सी3 डिवाइस को छोड़कर सभी के लिए वाई-फाई कॉलिंग का फीचर जारी कर दिया है। फोरम्स पोस्ट में रियलमी ने कहा है, 'हमने पहले वायदा किया था कि सभी रियलमी स्मार्टफोन्स में वाई-फाई कॉलिंग फीचर उपलब्ध होगा और अब हमने इसे पूरा कर दिया है। अब सभी रियलमी डिवाइसेज में VoWiFi कॉलिंग फीचर का रोलआउट पूरा हो गया है।' बता दें कि भारतीय मोबाइल बाजार में रियलमी की बजट मार्केट में अच्छी पकड़ है। शाओमी, सैमसंग और रियलमी की बजट सेगमेंट में अच्छा खासा यूजर बेस है।
क्या है वाई-फाई कॉलिंग फीचर
वाई-फाई पर चलने वाली वॉयस और वीडियो कॉलिंग सेवा की मदद से उपयोगकर्ता किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकेंगे। इसके लिए फोन में मोबाइल नेटवर्क होने की जरूरत नहीं है। यह काम बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मौजूदा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके किया जा सकता है।
रियलमी फोन्स से ऐसे करें वाई-फाई कॉलिंग
रियलमी फोन्स पर वाई-फाई कॉलिंग करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड हों। सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। इसके बाद सिम कार्ड ऐंड सेल्युलर डेटा पर जाएं। यहां सिम कार्ड ऐंड मोबाइल डेटा ऑप्शन को सेलेक्ट करें। सिम पर टैप करें और वाई-फाई कॉलिंग को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको वाई-फाई कॉलिंग प्रेफरेंस पर जाना होगा। यहां आप वाई-फाई कॉलिंग प्रेफर्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे।
सैमसंग के फोन में ऐसे करें एक्टिवेट
फोन सेटिंग को खोलें
वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन को देखें
वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन को इनेबल करें
देश में कहीं भी वाई-फाई कॉल करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें
आपको वोल्ट और वाई-फाई कॉलिंग दोनों को स्विच ऑन रखना चाहिए
आपको ट्रेडिशनल वॉयस कॉल की तरह प्रक्रिया को अपनाना होगा
एप पर भी दिया गया है तरीका
इसके अलावा भी आपको वाई-फाई कॉलिंग फीचर एक्टिवेट करने में समस्या आ रही है तो माये जियो और एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर आप वाई-फाई कॉलिंग फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका जान सकते हैं। माय जियो एप में स्क्रीन के बीच में वाई-फाई कॉलिंग का विकल्प दिया होगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी फोन कंपनी का नाम और मॉडल बताना होगा, उसके बाद स्क्रीन में ही एक्टिवेट करने का तरीका पता चल जाएगा, जिसको फॉलो करके आप वाई-फाई कॉलिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह से एयरटेल थैंक्स एप में जाकर आप जांच सकते हैं कि आपका फोन वाई-फाई कॉलिंग के योग्य है या नहीं और उसी के साथ आप फोन में फीचर्स को एक्टिवेट करने का तरीका भी जान सकते हैं।
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / अक्सर लोग अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए ज्योतिषी के पास जाते हैं। आमतौर पर लोग हथेली को दिखाकर सवाल पूछते हैं कि क्या उनके हाथ में राजयोग है या नहीं। राजयोग होने पर व्यक्ति राजा के समान सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, राजयोग की जानकारी हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र से मिल सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप राजयोग लेकर पैदा हुए हैं या नहीं, तो खुद अपनी हथेली देखकर जान सकते हैं।
1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली के शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान हो और हथेली में भाग्य रेखा को चंद्र पर्वत से आती रेखा छू रही होती है तो इसका प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में बॉस या अधिकारी बनते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।
2. हथेली के बीच में अगर पहाड़, हल या तलवार का निशान दिखाई पड़े तो ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
3. कहते हैं कि हथेली में मंगल पर्वत छोटा और मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो, इसके अलावा कनिष्ठा (सबसे छोटी अंगुली) लंबी हो तो यह संकेत है कि व्यक्ति राजयोग के साथ पैदा हुआ है।
4. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के अंगूठे के मध्य में यव का निशान हो वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति अपने कुल का नाम रोशन करते हैं।
5. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति की अनामिका (छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) के पास से जाने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से मिलती है और मस्तिष्क रेखा सिरे झुककर गुरू पर्वत पर आती है तो ऐसे व्यक्ति के हाथ में राजयोग होता है।
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तु शास्त्र में ज्यादा अंतर नहीं है। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इसे चीन की दार्शनिक जीवन शैली भी कहा जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र में भी पैसे, सुख-शांति और तरक्की संबंधी कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि बनी रहे तो आप फेंगशुई के इन आसान उपायों को अपना सकते हैं।
1. मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की मिलती है।
2. लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसी पक्षी प्रेम का प्रतीक माने गए हैं। इन पक्षियों की मूर्तियों का जोड़ा घर में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
3. घर के पूर्वोत्तर में तालाब या फव्वारा होना शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इसके पानी का बहाव घर की ओर होने मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।
4. घर में नदी, तालाब या झरने की तस्वीरों को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कभी भी हिसंक तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि इससे नेगेटिव एनर्जी आती है।
5. अगर आपके ऑफिस में बड़ा हाल है तो फेंगशुई के अनुसार, वहां धातु से बनी कोई चीज रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे तरक्की में बाधाएं नहीं आती हैं।
6. फेंगशुई के अनुसार, घर में काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या ड्रैगन की तस्वीर घर में होना शुभ होता है। कहते हैं कि घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती।
7. फेंगशुई के अनुसार, हरे पौधों को मिट्टी के बर्तन में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / जरा सोचिए, वजन घटाना हेडफोन पर संगीत सुनने जितना आसान हो जाए तो कितना अच्छा रहेगा। आपको न तो अपने पसंदीदा पकवानों से दूरी बनानी होगी, न ही जिम में घंटों पसीना बहाना पड़ेगा। सुनने में फिल्मी लगने वाली यह बात हकीकत का रूप अख्तियार कर चुकी है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एक ऐसा हेडफोन बनाने का दावा कर रहे हैं, जो मोटापे पर काबू पाने में मददगार साबित होगा।
दरअसल, हेडफोन के दोनों स्पीकर में इलेक्ट्रोड लगाए गए हैं। ये इलेक्ट्रोड कान के पिछले हिस्से में मौजूद ‘वेस्टिब्यूलर’ नसों में इलेक्ट्रिक सिग्नल का संचार करते हैं। ‘वेस्टिब्यूलर’ नसें मस्तिष्क के ‘हाइपोथैलेमस’ भाग से जुड़ी होती हैं, जो भूख नियंत्रित करने के अलावा फैट स्टोरेज की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। इससे ‘हाइपोथैलेमस’ भाग सक्रिय हो जाता है।
यह तृप्ति और संतुष्टि का भाव जगाने वाले ‘लेप्टिन’ हार्मोन का स्त्राव करने लगता है, जिससे व्यक्ति कम मात्रा में कैलोरी की खपत करता है। ‘हाइपोथैलेमस’ फैट स्टोरेज की प्रक्रिया भी धीमी कर देता है। यानी शुगर शरीर में फैट के रूप में जमा होने के बजाय ऊर्जा में तब्दील होने लगती है।
‘जर्नल अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट’ में छपे शोधपत्र के मुताबिक हेडफोन पहनने से धारक को कोई असुविधा नहीं होगी। इससे निकलने वाले बिजली के झटके कान के पीछे हल्की गुदगुदी जैसा एहसास कराएंगे। शोधपत्र में बताया गया है कि हेडफोन आजमाइश में खरा उतरा है।
200 प्रतिभागियों को लगातार तीन महीने तक रोजाना 45 मिनट यह हेडफोन पहनाने पर उनके वजन में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकी। शोधकर्ताओं की मानें तो हेडफोन अग्नाशय में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देने में भी कारगर है। इससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
सेहत / शौर्यपथ / गर्मियों में ठंडे पानी में स्विमिंग करना किसे पसंद नहीं होता लेकिन हर किसी के पास स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। स्विमिंग आपके मजे या मूड फ्रेश करने के लिए ही अच्छी नहीं है बल्कि इससे सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं। आइए जानते हैं स्विमिंग के फायदे-
हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम
स्विमिंग ब्लड प्रेशर तथा हार्ट रेट की दर को घटाती है और इसके चलते हार्ट व ब्लड वेसल की बीमारियों का खतरा घटता है। अगर आप रोजना आधे घंटे तक स्विमिंग करेंगे तो हार्ट अटैक पड़ने का खतरा निश्चित रूप से कम हो सकता है। इसके अलावा जो लोग पहले ही दिल की बीमारियों से ग्रस्त है उन्हें स्विमिंग करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह लेनी चाहिए।
गठिया रोग से बचाव
रोजाना स्विमिंग से आपके शरीर के जोड़ मजबूत होते हैं। इससे हड्डियों को भी ताकत मिलती है। ऐसा होने से आपको भविष्य में गठिया संबंधी परेशानी होने का खतरा कम होता है। गठिया से बचाव के लिए अन्य प्रकार की एरोबिक एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है।
मोटापा घटाने में कारगर
स्विमिंग से आप अपने मोटापे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक हर 30 मिनट तक तैरने से शरीर से लगभग 440 कैलोरी कम हो जाती है। इसके अलावा स्विमिंग से हर हिस्से में लचीलापन आता है। स्वीमिंग से आपकी मांसपेशियां मजबूत भी होती हैं।
कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल
हर दिन तैरने से शरीर में कोलस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहती है। फिट रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होनी चाहिए, अगर आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल ज्यादा है तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। हफ्ते में पांच दिन तैरने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहती है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाती है मजबूत
स्विमिंग प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभदायक है क्योंकि इससे पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है जो गर्भ में बच्चे के भार सहने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पीठ की मासंपेशियों को भी मजबूती मिलती है और इस वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान वजन उठाने की क्षमता बढ़ती है। स्विमिंग से हाई ब्लडप्रेशर और जोड़ों में जकड़न जैसी प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
खाना खजाना / शौर्यपथ / शाम के नाश्ते में अगर मीठा खाने का मन करें तो झटपट बना लें केसरिया जलेबी। ये जलेबी बनने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट भी होती हैं। तो देर किस बात की आइए जानतते हैं कैसे बनाई जाती है ये पारंपरिक स्वीट डिश गर्मागर्म केसरिया जलेबी।
जलेबी के लिए घोल बनाने की सामग्री-
-1/2 कप मैदा
-1 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लोर) या अरारूट पाउडर
-1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
-पीला रंग या चुटकी भर हल्दी-
-1/4 कप दही
-1/4 कप पानी
चाशनी बनाने की सामग्री-
-1/2 कप शक्कर
-1/4 कप पानी
-1 टी स्पून नींबू का रस
-एक चुटकी इलायची पाउडर
-5-7 केसर
जलेबी बनाने का तरीका-
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप मैदा छान लें। उसमें 1 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च, 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर या पीला रंग और 1/4 कप दही डालें। अब जरूरत के अनुसार पानी (लगभग 1/4 कप) डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें घोल बनाते समय घोल में कोई गांठ ना रहे।
अब घोल को एक प्लेट से ढककर 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर खमीर उठाने के लिए रख दें। 24 घंटे बाद घोल को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह फैंट लें। जलेबी बनाने के लिए एक खाली सॉस की बोतल या एक जिपलॉक बेग में घोल को डाल दें।
जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि-
एक गहरे पतीले में चीनी, केसर, इलायची पाउडर और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें। इस पानी को तब तक पकाएं जब तक उसकी हल्की 1-तार की चाशनी न बन जाए। चाशनी बन जाए तो उसमें नींबू का रस मिलकर गैस बंद कर दें। चाशनी ठंडी होने पर जलेबी बनाना शुरू कर दें।
जलेबी को तलने के लिए एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी/तेल गर्म करें। इसके बाद जिपलॉक बैग को दबाते हुए जलेबी को आकार देते हुए उन्हें हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलकर तुरंत ही गर्म चाशनी में डाल दें। ध्यान रखें, चाशनी गर्म होनी चाहिए। जलेबी को लगभग दो मिनट के लिए सिरप में रखने के बाद एक मिनट बाद पलट दें। अब जलेबी खाने को तैयार है।
खाना खजाना / शौर्यपथ / आप अगर श्राद्ध पूजन के लिए मीठे में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मीठे के भोग के लिए एप्पल रबड़ी ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं क्या है रेसिपी-
सामग्री :
3 मध्यम आकार के सेब
1 लीटर दूध
4 टेबल स्पून चीनी
1/4 टी स्पून हरी इलाइची
8-10 बादाम (स्लाइस्ड), हल्का उबला
8-10 पिस्ते (स्लाइस्ड), हल्का उबला
विधि :
एक बड़े बर्तन में दूध डालें और उसमें उबाल आने दें। इसे हल्के हाथ से तब तक चलाती रहें, जब तक दूध आधा न रह जाए। इसके बाद आंच धीमी कर दें और इसमें चीनी डालें। इसे धीमी आंच पर पकाते हुए लगातार चलाते रहें।
सेब को छीलकर कददूकस कर लें। जब दूध की मात्रा और कम हो जाए तो इसमें सेब डालकर अच्छे मिक्स करें। इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। इसमें इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ते डालें। इसे सर्विंग डिश में निकाल लें। सेब के बचे हुए स्लाइस डिश के चारों तरफ लगाएं। इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।
खेल /शौर्यपथ / पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य सुरेश रैना यूएई पहुंचने के बाद निजी कारणों के चलते स्वदेश वापस आ चुके हैं। रैना के न होने से सीएसके फैन्स के मन में लगातार यह सवाल है कि उनकी अनुपस्थिति में अब कौन टीम की उपकप्तानी का भार संभालेगा। इस कड़ी में एक सीएसके फैन ने सीधा फ्रेंचाइजी से ट्विटर पर पूछ लिया कि रैना के न होने पर कौन टीम का उपकप्तान बनेगा। इस सवाल का सीएसके ने मजेदार जवाब दिया है जिसकी काफी तारीफ हो रही है।
टि्वटर पर बिलगेट्स बिल्लू नाम के एक यूजर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से सवाल किया कि, 'शेरों, अब वाइस कैप्टन कौन है?' सोशल मीडिया पर बिंदास जवाब देने के लिए जानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका भी मजेदार जवाब दिया है। सुपरकिंग्स ने इसका जवाब तमिल भाषा में दिया है, जिसका हिंदी मतलब है, 'डर क्यों, जब बुद्धिमान कैप्टन यहां है।'
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी आईपीएल में काफी सफल रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को तीन बार आईपीएल का चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रैना ने यूएई में दो खिलाड़ियों समेत 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अचानक से स्वदेश लौटने का फैसला किया था।
इस पूरे मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए वापस लौटे और 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए दुबई में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं। एम एस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है।
खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2020 के शेष बचे चार मैच लाहौर में नवम्बर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पीएसएल के बचे कार्यक्रम की घोषणा की। पीएसएल को कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को रोक दिया गया था। पीसीबी ने बताया कि 14 नवम्बर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर-1 खेले जाएंगे जबकि एलिमिनेटर-2 का आयोजन 15 नवम्बर को होगा। फाइनल 17 नवम्बर को खेला जाएगा।
सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे और इनका आयोजन जैव सुरक्षा वातावरण में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगा। फिलहाल मैचों को दर्शकों के बिना कराने की योजना है। मुल्तान सुल्तांस, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी पीएसएल के प्लेऑफ में उतरेंगी।
यहां देखें पूरा कार्यक्रम-
शनिवार, 14 नवंबर-
क्वालीफायर: मुंबई सुल्तांस वर्सेज कराची किंग्स
एलिमिनेटर 1: लाहौर कलंदर्स वर्सेज पेशावर जाल्मी
रविवार, 15 नवंबर-
एलिमिनेटर 2: क्वालीफायर में हारने वाली टीम वर्सेज एलिमिनेटर 1 की विजेता टीम
मंगलवार, 17 नवंबर-
फाइनल: क्वालीफायर की विजेता टीम वर्सेज एलिमिनेटर 2 की विजेता टीम
देश में कोरोना की बात करें तो दक्षिण एशियाई राष्ट्र पाकिस्तान में अभी तक कुल 296,590 से अधिक संक्रमणों की पुष्टि हुई है और वर्तमान में प्रति दिन वहां कुछ सौ नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पाकिस्तान में बुधवार को कोविड-19 के 441 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,96,590 हो गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से 20 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,318 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,81,459 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 584 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,813 है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
