October 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Naresh Dewangan

    Naresh Dewangan

    जगदलपुर, शौर्यपथ। नडे़नार कटेल्याण क्षेत्र के नक्सली घटना में शामिल 03 वर्षो से फरार आरोपी जनमिलीशिया डिप्टी कमाण्डर को बस्तर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार। आरोपी गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी के हत्या में था शामिल, इस मामले में पूर्व में 04 आरोपी को किया जा चूका है गिरफ्तार।

     

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा फरार नक्सली के पता तलाश धर पकड़ के विशेष निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, अति. पुलिस अधीक्षक(आप्स) योगेश देवांगन के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में चौकी पखनार थाना दरभा के अपराध क्रमांक 31/2021 धारा 147,148,149,302 भा0द0वि0 25, 27 आम्‍स एक्ट, 38,39(2) यु0ए0पी0 एक्ट का फरार नक्सली आरोपी सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ0ग0) जो घटना को अंजाम देने के बाद पिछले 03 वर्षो से फरार था मुखबीर सूचना पर उक्त फरार नक्सली आरोपी के अपने ग्रामीण क्षेत्र में आने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर ग्राम तोयनार मुंदेनार तिराहा के पास जा कर घेरा बंदी कर उक्त फरार नक्सली आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नक्सली आरोपी सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ0ग0) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना 22 जून 2021 को ग्राम पखनार के साप्ताहिक बाजार में ड्युटीरत गोपनिय सैनिक बुधराम कवासी उम्र 26 वर्ष ग्राम कापानार को अपने अन्य नक्सली साथियों मड्डा मडकामी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, गुड्डी पोडियामी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा तथा लखमा कवासी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, हिड़मे, भीमा व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर अपने हाथ में रखे चाकु व टंगिया से बुधराम कवासी के उपर प्राण घातक हमला कर दिए जिसको ईलाज के लिए ऐम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र दरभा लेकर गये जहां बुधराम कवासी की मृत्यु हो गई थी। आरोपी नक्सली सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ0ग0) के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य गवाह पाये जाने से उसे गिरफतार कर शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

     

    घटना में शामिल अन्य नक्सली आरोपियों 

    1. मड्डा मडकामी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा छ0ग0 

    2. जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा छ0ग0 

    3. गुड्डी पोडियामी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा छ0ग0

    4. लखमा कवासी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा छ0ग0 को पूर्व में गिरफतार किया जा चुका हैं। 

    इस कार्यवाही में निरीक्षक केशरी चंद साहू थाना प्रभारी दरभा, उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर चैकी प्रभारी पखनार थाना दरभा, प्रधान आरक्षक क्र0 1198 आजूलाल पिद्दा, आरक्षक क्र0 654 यशवंत ठाकुर, आरक्षक क्र0 665 शंकर चांदने का योगदान रहा।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत सितम्बर महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत वजन त्यौहार शुक्रवार 20 सितम्बर को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया गया। वजन त्यौहार कैलेण्डर अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर पर बच्चों का वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण,आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों की वृद्धि मापन का सत्यापन करने सहित पोषण के संबंध में केन्द्र में उपस्थित पालकों और जन समुदाय को जानकारी प्रदान किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल पर चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अरुण पाण्डे ने बताया कि वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिला मंच का भी आयोजन कर गर्भवती एवं पोषक माताओं तथा बच्चों के पोषण,स्वास्थ्य सम्बन्धी सतर्कता तथा स्वच्छता पर विचार-विमर्श किया गया।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। कलेक्टर हरीस एस. ने शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल डिमरापाल का जायजा लिया और हॉस्पिटल के प्रगतिरत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में प्रगतिरत कार्यों से सम्बंधित क्रियान्वयन एजेंसीज को प्रतिदिन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों को समाप्त करने के निर्देश दिए।

     

           कलेक्टर हरीस एस. ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भूतल से लेकर 10 वें तल स्थित सभी सेक्शन का अवलोकन कर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि 240 बेडयुक्त सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भूतल में एमआरआई,एक्सरे,सिटी स्कैन,कैंटीन एवं किचन अवस्थित है। वहीं प्रथम तल में ओपीडी सहित पैथोलॉजी एवं अन्य जांच कक्ष, द्वितीय तल में ओपीडी एवं डायलिसिस कक्ष, तृतीय तल में हॉस्पिटल का प्रशासनिक सेक्शन, चतुर्थ तल में पोस्ट ऑपरेशन कक्ष तथा सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर,पांचवें तल में ब्लड बैंक,कैंटीन एवं सेमिनार हॉल,छठवें तल में आईसीयू वार्ड तथा सातवें,आठवें एवं नवम तल में जनरल वार्ड एवं शेयरिंग रूम और दसवें तल में विशेष वार्ड व्यक्तिगत रूम अवस्थित है। हॉस्पिटल में 180 जनरल बेड तथा 60 आईसीयू बेड रहेगा। वर्तमान में एमआरआई,सिटी स्कैन एवं एक्सरे मशीन की स्थापना के साथ टेस्टिंग पूर्ण हो चुकी है और शेष उपकरणों की स्थापना एवं टेस्टिंग कार्य प्रगति पर है जो आगामी दो माह में पूरी होगी। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कंट्रक्शन से जुड़े विशाखापटनम की कम्पनी के साथ विद्युतीकरण,मेडिकल इक्यूपमेंट,फर्नीचर,सेन्ट्रल एयर कंडीशनर स्थापना का कार्य करने वाली विभिन्न एजेंसीज अपने पृथक-पृथक कार्यों को संपादित कर रही हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ.संजय बसाक,मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.अनुरूप साहू तथा चिकित्सकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान में लोग निरन्तर जुड़कर उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने कमिश्नर कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह के साथ डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार एवं श्रीमती माधुरी सोम,वरिष्ठ निज सहायक हरेन्द्र जोशी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई अभियान में व्यापक सहभागिता निभाई। इस दौरान कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कहा कि अब हर शनिवार को कार्यालय और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। कार्यालय की स्वच्छता के लिए सभी मिलकर पहल करेंगे। इस मौके पर कमिश्नर ने स्वच्छता को आदत के रूप में शामिल करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाय) के अंतर्गत जगदलपुर वार्ड 30 की निवासी श्रीमती सोभा नाग का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो गया है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत श्रीमती नाग को आवास निर्माण के लिए कुल 3,04,000 रुपए की स्वीकृति दी गई थी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1,50,000 रुपए, राज्य सरकार की ओर से 76,000 रुपए, तथा हितग्राही श्रीमती सोभा नाग की ओर से 78,000 रुपए का अंशदान शामिल है।

     

    श्रीमती सोभा नाग ने इस योजना के लिए सरकार का आभार प्रकट किया और कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रह सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके खुद के घर का सपना पूरा करना है। इसके तहत, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपने परिवार के लिए पक्का घर बना सकें। उसने बताया कि आजीविका के लिए टिफिन बाँटने का काम करती है जिसमें तकरीबन चार हजार महीना आय प्राप्त होती है। आय कम होने से पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे। कच्चा मकान में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत चिंता होती थी। फिर सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत मुझे योजना का लाभ पाने का अवसर मिला। नगर निगम जगदलपुर के सहायता से केंद्र और राज्य शासन द्वारा मुझे राशि प्रदान की गयी।

     

    प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देशभर में लाखों लोगों को उनके सपनों का घर मिल चुका है,जगदलपुर शहरी क्षेत्रों में भी यह योजना सफलतापूर्वक लागू हो रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग के अधिकारी ने भी श्रीमती सोभा नाग को उनके नवनिर्मित मकान की बधाई दी और भविष्य में इस योजना के तहत और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने के संकल्प को दोहराया।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार को सांसद बस्तर महेश कश्यप ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उदघाटन कर बस्तर की जनता को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद श्री कश्यप ने कहा कि देश की आजादी के 78 वर्ष बाद पासपोर्ट कार्यालय बस्तर के लोगों के लिए नई सौगात है। अब बस्तर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई और पासपोर्ट बनवाने के लिए राजधानी एवं अन्य शहरों पर निर्भरता खत्म हो गई। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से दुनिया का द्वार खुल गया और अब व्यवसायी, मजदूर, विद्यार्थी सब अपने काम के लिए विदेश जा सकेंगे। उन्होंने नवीन पासपोर्ट कार्यालय के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह 2047 तक विकसित भारत की उनकी परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बढ़ता कदम है।

          आरंभ में विदेश मंत्रालय के सयुंक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ.केजे श्रीनिवासन ने बताया कि बस्तर में देश का 442 वां पासपोर्ट कार्यालय शुरू हुआ है कांकेर में कल 20 सितम्बर को ही नवीन पासपोर्ट कार्यालय प्रारंभ किए हैं। बस्तर जैसे दूरदराज ईलाके के लोगों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर, रायगढ़,अम्बिकापुर, कांकेर के बाद बस्तर के पासपोर्ट सेवा केन्द्र से अब तक प्रदेश में एक लाख 36 हजार लोगों को पासपोर्ट प्रदान किया गया है। वहीं पूरे देश में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को पासपोर्ट जारी किया जा चुका है। विदेश विभाग द्वारा डाक विभाग के सहयोग से सभी 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू करने के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। पासपोर्ट बनाने के लिए डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बस्तर के पासपोर्ट कार्यालय में प्रतिदिन 45 आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन स्वीकार करने की बात कही और इसे जरूरत के अनुसार वृद्धि किये जाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री कश्यप द्वारा जगदलपुर निवासी प्रीतम कुमार को नवीन पासपोर्ट प्रदान किया गया। इस मौके पर आईजी बस्तर सुंदरराज पी.,कलेक्टर हरीस एस.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा,डीएफओ उत्तम गुप्ता सहित रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर रायपुर सुधांशु चौरसिया,सहायक निदेशक डाक विभाग जेएस पारधी,अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग आरपी वर्मा सहित डाक विभाग के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग श्री बीएल जांगड़े ने आभार प्रदर्शन किया।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। कवर्धा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के जगह अब राजेश कुमार अग्रवाल होंगे कबीरधाम के नये पुलिस कप्तान। वही कवर्धा कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटाकर राज्य सुचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा को बनाया गया कवर्धा के नये कलेक्टर।

     

    दअरसल आप को बतादे की कवर्धा जिले में आगजनी कांड के बाद से ही मामला बिगड़ा हुआ था साथ ही एक दिन पूर्व में लड़की को लाठियों से मारने व प्रशांत साहू की मार मार के हत्या करने का पुलिस पर आरोप भी कांग्रेसियों द्वारा लगाया गया था जिसके बाद बवाल खड़ा हुआ था जिसके बाद आला अफसरों द्वारा तबादला की गई है।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। नगर के मां दन्तेश्वरी मंदिर के सामने टाऊन क्लब के पास जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित एक भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके नेतृत्व में भारत की प्रगति को जनमानस तक पहुंचाना था। प्रदर्शनी में देश के प्रति प्रधानमंत्री श्री मोदी के योगदान और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए स्कूली बच्चों से लेकर आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

     

    *श्री नरेंद्र मोदी के जीवन की झांकी*

    प्रदर्शनी में श्री नरेंद्र मोदी के जीवन की यात्रा को क्रमिक रूप से दर्शाया गया था। उनके बचपन की तस्वीरें जहां वे अपने परिवार और माता से मिले संस्कारों से प्रभावित हुए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 'देशभक्ति की शक्ति' शीर्षक से एक खंड में श्री मोदी जी के राष्ट्रप्रेम और उनकी प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े क्षणों को दिखाया गया जो देश के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बने। इसी क्रम में 'किताबों के समंदर के गोताखोर' शीर्षक से उनके अध्ययनशील व्यक्तित्व और ज्ञान के प्रति रुचि को रेखांकित किया गया। 

     वहीं फोटो प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन की विभिन्न झलकियों को प्रदर्शित करने वाला खंड था। 'पावरफुल सीएम' शीर्षक से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की झलक दिखाई गई जहां उन्होंने विकास के नए मापदंड स्थापित किए। इसके अलावा मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों और नीतियों को प्रदर्शित किया गया जिसने भारत को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने की झलक बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि शीर्षक से प्रदर्शित की गई। इसमें बाबा साहेब के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कैसे साकार किया इसके बारे में दिखाया गया। आतंकवाद के खिलाफ उनकी सख्त नीतियों और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कड़े फैसलों को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब शीर्षक के अंतर्गत दिखाया गया।

     

    *विकास कार्यों की झलक*

    प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की भी विस्तृत झलक प्रस्तुत की गई। जल शक्ति से जलक्रांति में जल संरक्षण और जल प्रबंधन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों का प्रदर्शन किया गया। एक पेड़ मां के नाम शीर्षक से प्रदर्शित खंड में मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया गया। डिजिटल क्रांति की दिशा में उनके योगदान को डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान के अंतर्गत दिखाया गया जिसमें आधार डिजिटल भुगतान और डिजिटल इंडिया अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

     

    *भारत की वैश्विक पहचान*

    अंतरिक्ष शक्ति शीर्षक से प्रदर्शित खंड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की गई जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान -3 से लेकर सूर्य मिशन की सफलता के बारे में बताया गया। 

    'संविधान के अग्रदूत' शीर्षक से प्रदर्शित खंड में मोदी द्वारा संविधान की मूल भावना को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस खंड में उन्होंने कैसे समाज के सभी वर्गों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने के प्रयास किए और उन्होंने वर्ष 2015 में संविधान दिवस मनाने की परम्परा शुरू की इसके बारे में बताया गया। 

     

    *प्रदर्शनी में जनसामान्य की भागीदारी*

    इस प्रदर्शनी को देखने के लिए जिले के स्कूली बच्चों सहित आम नागरिक शामिल हुए। हर वर्ग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जीवन और उनके नेतृत्व में भारत के विकास के सफर को नजदीक से देखा और सराहा। स्कूली बच्चों के लिए यह प्रदर्शनी विशेष रूप से प्रेरणादायक रही चूंकि इन बच्चों ने श्री मोदी जी के संघर्ष, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शनी के जरिए करीब से देखा और समझा।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर शहर के शहीद पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और शहीद पार्क परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, युवोदय की टीम, नगर निगम के टीम, पत्रकारगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  

     

    जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का जरुरी हिस्सा है, हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और जगदलपुर विधायक किरणदेव को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की।

     

    कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में शहर के नागरिक अपने घरों के आसपास साफ- सफाई रखें। साथ ही जागरूकता के माध्यम से जगदलपुर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने पार्क में सफाई अभियान किया। ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। अपने एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आये केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट का निजीकरण नही होगा, इन बातों को लेकर एनएमडीसी के अधिकारियों से बैठक भी किया जाएगा।

     

    सोमवार की सुबह केंद्रीय इस्पात मंत्री एसडी कुमार स्वामी जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ भाजपा नेताओं ने केंद्रीय इस्पात मंत्री का स्वागत किया, स्वागत के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण या विनिवेशीकरण नही किया जाएगा, इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान नगरनार स्टील प्लांट में पूरा दिन बिताने के साथ ही वहां के अधिकारियों के साथ विशेष जरूरी चर्चा किया जाएगा, इसके अलावा जिन मामलों का निराकरण होना होगा, उसे तत्काल निराकरण भी किया जाएगा, बाकी अन्य मामलों को लेकर एक योजना बनाया जाएगा, जिससे कि बाकी के मामलों को लेकर समाधान किया जाए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision