
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर जांजगीर जिले के शिवरीनारायण के राम वन गमन पथ में 16 दिसंबर को मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 किलोमीटर बाइक रैली का आयोजन 16 दिसंबर को अपराहन 3 बजे गिधौरी से शिवरीनारायण तक किया जाएगा। 16 दिसंबर को शिवरीनारायण में राम पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
राम वन गमन पर्यटन पथ और बाइक रैली 14 दिसंबर से प्रदेश की उत्तर व दक्षिण के दोनों छोरों से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह 4 दिनों तक चलने वाली पर्यटन रथ यात्रा द्वारा 1575 किलोमीटर की दूरी तक की जाएगी। यह रैली 14 दिसंबर को राम गमन पथ के दोनों सिरों से क्रमशः उत्तर दिशा स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी हर चौरा तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के राम-राम से शुरू की गई है।
रैली के दोनों सिरों का मिलन 17 सितंबर को दोपहर रायपुर के निकट माता कौशल्या की जन्मभूमि चंद्रखुरी में होगी। उक्त पर्यटन यात्रा और बाइक रैली में रामायण पुस्तक प्रतीक चिन्ह लेकर न्यूनतम 30 वाहन के साथ होल्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित निकाली गई है। यह रैली रिले रेस की तरह है। रथ यात्रा के प्रतीक चिन्हों को संबंधित जिला बाइकिंग समूह दूसरे जिले के बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन की मौजूदगी में सौंप देगा। प्रशासन की मदद से जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। अंतिम दिन चंदखुरी में भव्य कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थलों से लाई गई मिट्टी से वृक्षारोपण किया जाएगा। एकत्रित किए गए प्रतीक चिन्हों को मुख्य अतिथियों को सौंपा जाएगा। बाइक रैली जहां पहुंचेगी वहां राम पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
शौर्यपथ न्यूज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ.मीरा बघेल ने मैट्स यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के छात्रों के साथ वर्चुअल बैठक करके उनका मनोबल बढ़ाया है । इस बैठक में यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के 37 छात्रों ने भाग लिया ।
वर्चुअल बैठक की जानकारी देते हुए मनोविज्ञान संकाय की विभाग प्रमुख डॉ. शाइस्ता अंसारी ने बताया,“कोविड-19 सक्रमंण काल में हमें सहयोग करने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने एक अच्छा अवसर प्रदान किया है और इसके लिए हम स्वास्थ्य विभाग के आभारी हैं । वर्चुअल बैठक के दौरान डॉ. बघेल द्वारा मनोविज्ञान विषय पर छात्रों से चर्चा भी की गयी ।“
एचओडी डॉ. अंसारी ने कहा,“बीते एक माह में यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा कोविड-19 सक्रमंण काल में होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले 1,255 लोगों की टेलीफोनिक माध्यम से काउंसलिंग की गई है ।“
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है “ऐसे समय में आपका साथ और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर लोगों की सेवा की है । साथ मिलने से एक दूसरे का मनोबल बढ़ता है और तकलीफों को दूर किया जा सकता है ।लोगों को परामर्श देने में निश्चित रूप से मैट्स यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर और पीजी छात्रों का विशेष योगदान रहा है ।“
मनोवैज्ञानिक छात्र जलक ठाकुर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा,“परामर्श के दौरान देखा गया है जब लोग होम आइसोलेशन में होते हैं तो उनके ऊपर एक दबाव सा होता है उस दबाव पर चर्चा करके हमने उनके मन में पैदा होने वाले भ्रम को दूर किया है । इससे मरीज को स्वस्थ होने में मदद होती है । मन चंगा तो कठौती में गंगा वाली कहावत तभी चरितार्थ होती है जब मानसिक रूप से मरीज स्वस्थ होता है ।“
छात्र अदिति रावत ने बताया,“इस दौरान कई ऐसे लोगों से भी चर्चा हुई जो भ्रामक जानकारियों से ग्रसित थे । काउंसिलिंग के माध्यम से उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया गया । मरीजों द्वारा धन्यवाद भी दिया गया कि अभी तक हम कितने अंधेरे में थे ।“
वर्चुअल बैठक में प्रो वाइस चांसलर श्रीमती दीपिका ढाड, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंदा पंडा एवं मनोविज्ञानी विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला रायपुर के मनोवैज्ञानिक एवं सहायक चिकित्सा अधिकारी श्री डीएस परिहार भी उपस्थित रहे ।
कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना राम वन गमन पथ प्रारम्भ हो चुकी है राज्य मे उत्तर(सीतामणी हरचौका)एवं दक्षिण(रामाराम) के दोनों छोरो से पर्यटन रथ यात्रा एवं विराट बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है चूंकि भगवान श्री राम का आगमन सिहावा क्षेत्र मे हुआ था जहाँ सप्तऋषियों की तपोभूमि है
रामवनगमन पथ परिपथ पर्यटन रथ एवं बाइक रैली दिनांक 14/12/20 को सुकमा के रामाराम से प्रारम्भ होकर दिनांक 16/12/20 को प्रातः 10:30 बजे सिहावा विधानसभा के ग्राम बाँसपानी पहुचेगी जंहा से यह यात्रा कर्क ऋषि आश्रम ठेमली पारा मोड़,बिरगुड़ी,सेमरा,श्रृंगी ऋषि आश्रम,देवपुर,नगरी बस स्टैंड,दुगली,केरेगांव,कुकरेल, रुद्री,भोयना,सलोनी, छुही,पाहणदा, सोनेवारा,राजपुर,मोहन्दी,भरदा,पर्सवान,मधुबन,बड़ी करेली,भेंडरी, हसदा, लोमस ऋषि आश्रम से आगे राजिम की ओर प्रस्थान करेगी।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र की जनता से भारी संख्या मे इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
खेल /शौर्यपथ / भारत और ऑस्ट्रेलिया के चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। भारत को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने अब तक केवल एक ही मैच खेला है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों ही टीमें चोट की समस्या से गुजर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की एडिलेड टेस्ट से बाहर हो चुके है, वहीं भारत की तरफ से रोहित शर्मा शुरुआत दो टेस्ट और टेस्ट स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उस गेंदबाज का नाम लिया है जो टेस्ट सीरीज में ईशांत शर्मा को रिप्लेस कर सकता है।
भारतीय टीम के लिए मुश्किल हो चुके इस मुद्दे पर 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' से बात करते हुए मोहम्मद कैफ़ ने कहा है कि, ''मेरे लिए तीसरे पेसर के तौर पर सबसे अच्छा ऑप्शन उमेश यादव होंगे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि पिछली सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशांत शर्मा इस सीरीज़ में टीम के साथ नहीं है। अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ उमेश का तालमेल भी काफी बेहतरीन है। इन तीन तेज गेंदबाजों के साथ ऑफ स्पिनर आर अश्विन और पार्ट टाइम स्पिनर हनुमा विहारी भारतीय टीम की बॉलिंग को मजबूती दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बेशक नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2020 में अपनी स्पीड से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हो, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों ही गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट खेलने के मामले में बिल्कुल भी अनुभवी नहीं हैं। यहां उमेश यादव की बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच कैफ ने कहा कि उन्हें टेस्ट खेलने का अच्छा अनुभव भी है, इसलिए पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। उमेश के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 46 टेस्ट में 144 विकेट झटके हैं।
मनोरंजन /शौर्यपथ / तमिलनाडु पुलिस ने अभिनेत्री वी जे चित्रा की कथित आत्महत्या के मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति को सुसाइड के लिए सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके के एक होटल में मृत पाई गई थीं. महज 28 साल की उम्र में अभिनेत्री ने अपनी जान देदी।
चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में एक रजिस्ट्रार शादी की थी। उनकी औपचारिक शादी फरवरी 2021 के लिए निर्धारित थी। पुलिस पिछले 6 दिनों से हेमंत के साथ पूछताछ कर रही थी, रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों का आपस में कुछ मतभेद चल रहा था।
तमिल सीरियल में मुल्लई का रोल प्ले करने वालीं चित्रा मंगलवार की शाम को भी शूटिंग कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात को ढाई बजे वह शूटिंग से लौटी थीं और फिर एक घंटे के भीतर ही उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। चित्रा के पति हेमंत ने उनकी आत्महत्या के बारे में चेन्नै के नाजेथपेट्टाई पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया है।
होटल में चित्रा के साथ ही ठहरे उनके पति हेमंत ने कहा कि शूटिंग से लौटने के तुरंत बाद ही वह नहाने के लिए चली गई थीं। काफी देर तक जब वह नहीं लौटीं तो फिर मैंने दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल के स्टाफ को बुलाया। डुप्लिकेट चाबी से गेट खोला गया और अंदर देखा तो चित्रा मृत थीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
